{"_id":"6a0b88a868be5eb2000a2554","slug":"sister-in-law-held-hostage-in-bathroom-brutally-beaten-clothes-torn-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163412-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ननद को बाथरूम में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ननद को बाथरूम में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़े
Tue, 19 May 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 19 May 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सोंडा गांव स्थित ससुराल में रुठी हुई पत्नी को मनाने गए पति व उसकी बहन पर लड़की पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक की बहन रजवंत कौर को जबरन बाथरूम में बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए।
गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने आरोपी कम्मा, मुखत्यार सिंह, मनजीत कौर, सिमरन, अमनदीप कौर, दर्शन सिंह उर्फ तोता पर बंधक बनाने, बेरहमी से मारपीट करने और महिला से अश्लील व्यवहार करने के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी कम्मा व दर्शन सिंह उर्फ तोता को काबू कर लिया।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा की रहने वाली रजवंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई अमरजीत सिंह के साथ उसकी नाराज पत्नी को मनाने ओर घर वापस ले जाने के लिए अंबाला के सोंडा गांव आई थी। अमरजीत अपनी पत्नी को सम्मान सहित वापस ले जाने के लिए बाकायदा इलाके के पूर्व पार्षद और समाज के गणमान्य लोगों पंचायत के माध्यम से बात करके ससुराल पहुंचा था। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी, लेकिन लड़की पक्ष के लोग अचानक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। जब बातचीत बेनतीजा रही और अमरजीत अपनी बहन के साथ वापस लौटने लगा तो आरोपियों ने साजिश के तहत उन्हें दोबारा घर के अंदर बुलाया। आरोप है कि लड़की के पिता, भाई और अन्य परिजनों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने रजवंत कौर को निशाना बनाते हुए उसे खींचकर बाथरूम में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। संवाद