फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SIR: Only 12 days remain; verification of only 42.26% of voters has been completed so far.

एसआईआर : महज 12 दिन शेष अभी तक 42.26 फीसदी मतदाताओं का ही हुआ सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
SIR: Only 12 days remain; verification of only 42.26% of voters has been completed so far.
- 293 बीएलओ की रफ्तार धीमी, अभी तक प्रपत्र भी वितरित नहीं कर पाए, उपायुक्त ने दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एसआईआर में मतदाता सत्यापन का काम धीमी गति से चल रहा है। महज 12 दिन का समय शेष है और अभी तक 42.46 फीसदी मतदाताओं का रिकार्ड ही डिजिटल हो पाय है। ऐसे में इस कम समय में कार्य पूरा करना चुनौती है। इसे लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। करनाल जिले में 293 बीएलओ का कार्य धीमी गति व संतोषजनक नहीं पाया गया है, इन्हें उपायुक्त ने सुधार न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एसआईआर को लेकर डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने वीरवार को अलग-अलग कई बैठकें ली। मेडिकल कॉलेज के सभागार में डिजिटाइजेशन कार्य में निम्न प्रदर्शन वाले 293 बीएलओ की बैठक में उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा, वहीं इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ आरपी एक्ट 1950 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीसी ने प्रगणन पत्र के डिजिटाइजेशन का कार्य 7 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बीएलओ को प्रगणन पत्र के डिजिटाइजेशन कार्य में असुविधा हो रही है उनके लिए जिला स्तर पर ईएफ फार्म अपलोड सेंटर बना हुआ है और उन्हें सहायक भी उपलब्ध करवाए गए हैं। सभी ईआरओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि किसी भी बीएलओ को अतिरिक्त मैनपावर व अन्य सुविधा की आवश्यकता है, वह तुरंत प्रभाव से उन्हें उपलब्ध करवाएं। वहीं बीएलओ को भी निर्देश दिए कि एसआईआर के कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर अपने सुपरवाइजरों के माध्यम से ईआरओ को अवगत करवाएं ताकि समाधान हो सके। विदित हो कि जिले में 12.61 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाना है। इस कार्य में 1181 बीएलओ की टीम लगी है। अभी तक 99 फीसदी मतदाताओं के घर पर सत्यापन प्रपत्र पहुंचा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


- आयुक्त बोले, नोटिसों की सुनवाई की योजना भी बनाएं
इससे पहले उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार ने भी वीसी के माध्यम से एसआईआर के संबंध में प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के स्थायी पते की जानकारी न मिलना, डबल वोट और मृत मतदाता पाए जाने से संबंधित जारी किए जाने वाले नोटिसों की सुनवाई की भी कार्य योजना तैयार रखें ताकि समय पर उनका निपटारा हो सके। इसके बाद लघु सचिवालय में बैठक करके उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed