{"_id":"68eea92c8f65c41042081772","slug":"silver-fish-tortoise-slippers-and-purse-became-charms-ambala-news-c-36-1-sknl1003-151426-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चांदी की मछली, कछुआ, चप्पल और पर्स बने आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चांदी की मछली, कछुआ, चप्पल और पर्स बने आकर्षण
विज्ञापन
अंबाला। सोने के बढ़ते दाम को देखते हुए इस दिवाली पर लोग कम खरीदारी कर रहे है, जबकि इस बार लोग चांदी की ओर रुख कर रहे हैं और चांदी खरीद रहे हैं। लोग दिवाली और धनतेरस को लेकर चांदी से बनीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, हटड़ी और सिक्के तो खरीद ही रहे हैं, इसके अलावा चांदी की मछली, चांदी का कछुआ, चांदी की चप्पल और चांदी के पर्स लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। लोग चांदी की पानी की बोतल, गिलास, बाउल, डेकोरेशन पीस, कुर्सियां, स्टूल, चौकी, डिनर सैट, लैमन सैट, टी सैट और चांदी की थाली की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
चांदी का 100 प्रतिशत बढ़ा कारोबार
मुसद्दी लाल हरि किशन दास ज्वेलर्स के संचालक विपिन अग्रवाल बताते हैं कि सोने के दाम बढ़े होने के कारण लोग चांदी के सामान की खरीददारी कर रहे हैं। पिछले दो साल में चांदी का 100 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है। लोग सोने को छोड़कर चांदी पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी चांदी का सामान उनके करीगरों द्वारा बनाया गया है। उनके यहां पर चांदी का कछुआ एक से 15 हजार, चांदी की मछली 1500 से 15 हजार रुपये, चांदी की चप्पल 20 से 30 हजार रुपये, चांदी का पर्स 30 हजार से डेढ़ लाख रुपये में उपलब्ध है, जो ग्राहकों बहुत भा रहे हैं।