फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sikh protest against the insult of the holy book

काले झंडे दिखाकर सिखों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 04 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
sikh protest against the insult of the holy book

गांव सीरसगढ़, खानअहमदपुर, धीन व साहा में सिख संगत ने पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के साथ हुई  बेअदबी व सरदार कृष्ण सिंह और सरदार गुरजीत सिंह की शहीदी के रोष स्वरूप अंबाला जगाधरी मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सिखों ने काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण रूप से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया, जब कि लोगों ने इस बार दीवाली न मनाने का फैसला भी लिया। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह ही क्षेत्र के गुरूद्वारा साहिब में सिख संगत इकठ्ठा होनी शुरु हो गई। सभी के हाथों में काले रंग के झंडे व मुंह पर वाहेगुरु का बोल था। इस रोष प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रही। गांव सिरसगढ़ स्थित दोसड़का चौकपर रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता दोसड़का गुरुद्वारा प्रधान जसबीर सिंह खालसा, गांव धीन में निरवैर खालसा दल के जत्थेदार गुरमीत सिंह व खानअहमदपुर गांव में  गुरुग्रंथ साहिब सेवक जत्थे के मुख्य सेवादार परमजीत सिंह ने रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता की। 

विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि पंजाब में रोष मार्च निकालने वाली सिख संगत पर पंजाब सरकार गोलियां बरसा रही है, जिसमें दो सिख शहीद हो चुके हैं मगर जिन लोगों ने यह घिनौनी हरकत की है उन्हें सरकार उन्हें छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को सिख संगत हले में नहीं लेगी, जबकि पंजाब सरकार असली दोषियों को पकड़े अन्यथा प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने इस बार दीवाली न मनाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed