फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Signature campaign launched against granting permits to private buses

Ambala News: प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched against granting permits to private buses
अंबाला सिटी। सिटी बस स्टैंड पर शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ व साझा मोर्चे के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा पूंजीपतियों को 265 मार्गों पर असीमित प्राइवेट बस परमिट देने के निर्णय लिया गया है, मोर्चा उसका विरोध करता है। इस निर्णय के विरोध में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में आमजन व स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सरकार के विरोध में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घणघस, इंद्र सिंह, रमेश श्योकंद, सर्वजीत सिंह आदि ने बताया कि सरकार द्वारा आमजन की सबसे सस्ती व सुरक्षित सरकारी परिवहन सेवा को निजी हाथों में सौंपना चाहती हैं। जबकि प्राइवेट परमिट देने के हक में न तो आमजन है और न ही रोडवेज कर्मचारी हैं। अगर यह प्राइवेट बस परमिट पॉलिसी लागू की गई तो इससे आमजन व रोडवेज कर्मियों को काफी नुकसान होगा। इस पॉलिसी के विरोध में प्रतिदिन हरियाणा के प्रत्येक जिले से सरकार प्राईवेट परमिट के विरोध में आमजन की बहुत शिकायतें मिल रही हैं। जिसपर सरकार को इस प्राइवेट पॉलिसी को वापिस लेकर प्रदेश की जनसंख्या आधार पर सरकारी बसें खरीदकर रोडवेज के बेड़े में शामिल करनी चाहिए, ताकि आमजन को और ज्यादा सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed