{"_id":"6a18772f333e2b91fe091047","slug":"sian-wins-gold-in-boxing-brings-laurels-to-goa-ambala-news-c-36-1-amb1001-163909-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सियान ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण, गोवा में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सियान ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण, गोवा में लहराया परचम
विज्ञापन
अंबाला सिटी के ओपीएस विद्या मंदिर में प्राचार्य के साथ मौजूद स्वर्ण पदक विजेता सियान। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। ओपीएस विद्या मंदिर के मुक्केबाज सियान ने शानदार प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन गोवा के मडगांव में हुआ। यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सियान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
3 से 5 मई तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। सियान ने रिंग में अपनी तकनीक और आक्रामक खेल के बूते विरोधियों को धूल चटाते हुए खिताबी जीत हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
खिलाड़ी की इस ऐतिहासिक सफलता पर ओपीएस विद्या मंदिर की निदेशक ईशा बंसल ने सियान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी बड़ी उपलब्धियां विद्यालय की खेलों और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को साबित करती हैं। सियान की मेहनत अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
-- --
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी
स्कूल की प्राचार्य नीलम शर्मा ने भी मुक्केबाज सियान की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सियान को आगामी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।