फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Yadav Sabha celebrates Krishna Janmotsav

Ambala News: श्री यादव सभा ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shri Yadav Sabha celebrates Krishna Janmotsav
अंबाला छावनी की श्री यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य का स्वागत करते पदा​धिकारी। 
अंबाला। श्री यादव सभा की ओर से रविवार को छावनी स्थित श्री यादव धर्मशाला में भगवान श्री कृष्ण का 5वां वार्षिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सभा पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश नगर थाना प्रभारी देवेंद्र यादव, सदर थाना प्रभारी धर्मवीर, नगर परिषद उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, पूर्व पार्षद कमल किशोर जैन और चंडीगढ़ यादव महासंघ के प्रधान डॉ. विक्रम यादव उपस्थित रहे। इस दौरान नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झांकियां सजाईं। सभा के प्रधान बलवंत यादव और महासचिव अमर यादव ने अतिथियों का आभार जताया और समाज में भाईचारे का संदेश दिया। महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed