{"_id":"6a9dc9f25bce45a23b052b02","slug":"elderly-womans-earring-snatched-at-knifepoint-ear-torn-ambala-news-c-36-1-amb1001-169103-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुजुर्ग महिला से चाकू दिखाकर बाली झपटी, कान फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुजुर्ग महिला से चाकू दिखाकर बाली झपटी, कान फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। थाना नग्गल क्षेत्र के भुंडगपुर गांव में रविवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर सोने की बाली झपट ली। लूटपाट के दौरान महिला का कान फट गया और वे नीचे गिरकर घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नन्यौला की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और सीआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
भुंडगपुर निवासी रानी देवी ने बताया कि 6 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह बाड़े से गोबर के उपले लेकर घर लौट रही थीं। जब वे हरफुल सिंह के मकान के पास पहुंचीं, तो मुंह ढके दो युवकों ने बाइक आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। पीछे बैठे युवक ने हाथ में चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दी और घबराई महिला के बाएं कान की सोने की बाली झपट ली। झपटमारी में महिला का कान फट गया। आरोपियों ने उन्हें धक्का दिया और मौके से भाग निकले। पीड़िता ने चौडमस्तपुर अस्पताल में अपना इलाज कराया। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर झपटमारी की धारा 309(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए टीम भी जुट गई है।