{"_id":"65a5b515622914b8800b3aea","slug":"shri-ram-resides-in-every-pore-of-ours-home-minister-ambala-news-c-36-1-amb1002-16980-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे रोम-रोम में बसते हैं श्रीराम : गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे रोम-रोम में बसते हैं श्रीराम : गृहमंत्री
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिलते गृहमंत्री अनिल विज।
अंबाला। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दोपहर नग्गल-खोजकीपुर, प्रभु प्रेमपुरम के संयुक्त कार्यक्रम और शाम रामपुर, सरसेहड़ी में संयुक्त कार्यक्रम में गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और आज वर्षों पुराना हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का यहां पहुंचने पर लोगों ने अभिनंदन किया। विज ने कार्यक्रमों में बताया कि जल्द ही टांगरी नदी के तटबंध को बनाने का कार्य किया जाएगा, जिससे जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करने का काम करते हैं। वह दूरदर्शी सोच रखते हैं। देश आजादी की जब 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस समय हमारा देश भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा और यह सारा कार्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में होगा।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे समान काम
गृह और स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि पूर्व की सरकारों में पहले रोहतक, हिसार, भिवानी का विकास होता था। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से काम हो रहे हैं। छावनी के लिए खुशी की बात है कि पहली बार छावनी में विकास कार्यों को तेजी से करवाते हुए अमलीजामा पहनाने का काम किया है। अंबाला छावनी का नागरिक अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन अस्पताल है। यहां रोजाना 3000 से अधिक लोग आ रहे हैं। अटल कैंसर केयर सेंटर के माध्यम से हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हाल, लघु सचिवाल, बैंक स्क्वेयर कम शॉपिंग माल, धर्मशालाओं का निर्माण कार्य, योगशालाओं के साथ-साथ जीटी रोड छावनी में 500 करोड़ रुपये की लागत से आजादी की पहली लड़ाई भव्य शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा है।