फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shortage of teachers, children's education will be affected

Ambala News: शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers, children's education will be affected
जगाधरी। तबादलों के बाद स्कूलों में हुई शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग लेकर राजकीय अध्यापक संघ ने निदेशालय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की कमी जल्द दूर करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, ऐसे में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी के चलते वे अभिभावकों को उनके बच्चे सरकारी स्कूल भेजने के लिए आश्वस्त नहीं कर पा रहे हैं। संघ राज्य प्रेस सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि तबादलों के बाद जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है। जिले के स्कूलों में जो शिक्षक रह गए हैं उन पर शिक्षा के साथ आसपास के स्कूलों का कार्यभार संभालने की जिम्मेवारी पड़ गई है।
विज्ञापन

राज्य चेयरमैन यशपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार चुनाव आयोग से अनुमति लेकर शिक्षकों का तबादला किया था। इसी प्रकार जिले में शिक्षकों की कमी देखते चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जिले से बाहर अतिथि अध्यापकों वापस बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तबादलों के बाद एक शिक्षक को दूसरे स्कूलों का भी कार्य भी संभालना पड़ रहा है। जिसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और नामांकन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि तबादलों का विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की बजाय घटने जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ सरकार से मांग करता है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जिले से बाहर गए अतिथि अध्यापकों को वापस गृह क्षेत्र बुलाया जाए।

महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि इसके लिए डीईओ के नाम सुपरिटेंडेंट राजेश शर्मा को ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान राज्य कोषाध्यक्ष विनोद जिंदल, जिला महासचिव खेमलाल सैनी, उपप्रधान प्रीतम पंवार, जिला प्रेस सचिव अनिल कांबोज, राकेश गुप्ता, सुनील शास्त्री, रमाकांत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed