फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shortage of hemophilia vaccine, patients coming from other districts

Ambala News: हीमोफीलिया के टीके की किल्लत, दूसरे जिलों से पहुंच रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shortage of hemophilia vaccine, patients coming from other districts
सीएमओ कार्यालय अंबाला। ​आर्काइव
अंबाला सिटी। दूसरे जिलों में हीमोफीलिया के टीके की किल्लत के चलते मरीज अंबाला में टीका लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। बीते दो माह से पानीपत और करनाल के मरीजों को टीका नहीं मिल रहा है। ऐसे में प्रत्येक माह आठ से 10 मरीज 60 से 100 किलोमीटर का सफर तय करके टीका लगाने के लिए अंबाला नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यहां आने के बाद भी मरीजों को परेशानी होती है। इतना ही नहीं दूसरे जिलों के मरीजों को टीका लगाने के कारण स्वास्थ्य विभाग पर भी हजारों रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस बीमारी के उपचार का टीका हजारों रुपए का होता है। जो मरीजों को निशुल्क ही लगाया जाता है। यहां से निर्देश हैं कि अंबाला में सिर्फ उक्त जिले के ही मरीजों को टीका लगाया जाएगा। अगर यही स्थिति रही तो अंबाला के मरीजों के लिए भी टीके की किल्लत हो जाएगी।
विज्ञापन

ये होता है हीमोफीलिया
यह एक आनुवंशिक रक्तस्राव बीमारी है। जिसमें रक्त ठीक से नहीं जमता। इस बीमारी कारण पर्याप्त रक्त-थक्का बनाने वाले प्रोटीन नहीं बन पाते। ऐसे में अगर किसी भी मरीज को चोट लग जाए तो उसका रक्तस्त्राव बंद नहीं होता। जिससे मरीज की मौत भी हो सकती है। इसके उपचार के लिए मरीज को समय- समय पर टीका लगवाया जाता है। जिसमें अलग- अलग तरह के फैक्टर टीके लगाए जाते हैं। इससे ही मरीज को थोड़ी राहत मिलती है। कुल 24 तरह के फैक्टर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का होता है पंजीकरण
प्रत्येक जिले में हीमोफीलिया मरीजों के लिए अलग से कार्ड बनाया जाता है। अंबाला में करीब 25 मरीज हैं जो इस बीमारी का उपचार करवा रहे हैं। मरीजों के कार्ड के आधार पर ही उनके फैक्टर लिखे हाेते हैं। उपचार के लिए जो टीका लगाया जाता है। उसकी कीमत भी 10 से 12 हजार रुपए तक की होती है। जो कार्ड धारक मरीजों को निशुल्क लगाया जाता है।

वर्जन
स्टेट की ओर से टीके खरीदने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर सभी को निर्देश दिए जा रहे हैं कि अंबाला के मरीजों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा किसी मरीज को अगर ब्लीडिंग होती है, तो उसे टीका लगवाया जा रहा है। कई दिनों से यह समस्या आ रही है।
-डॉ. नीतू सचदेवा, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed