{"_id":"6945b21ac3cbcdc96904909a","slug":"shop-vandalized-complaint-lodged-with-dmc-ambala-news-c-36-1-amb1002-154965-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुकान में तोड़-फोड़, डीएमसी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुकान में तोड़-फोड़, डीएमसी को दी शिकायत
Sat, 20 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। लालकुर्ती बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक दुकानदार ने जिला नगर आयुक्त को शिकायत दी है। इसमें दुकानदार अरुण कुमार ने नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक पर आरोप लगाया है कि उसकी दुकान कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में स्थित है, जबकि नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक ने उसकी दुकान तोड़ दी और सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि उन्होंने किसी का सामान नहीं तोड़ा, अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त किया है। उनके ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन