{"_id":"66ac30ec99465ef9350f0134","slug":"shooter-sarabjot-singhs-father-honored-ambala-news-c-36-1-amb1001-127331-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शूटर सरबजोत सिंह के पिता को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शूटर सरबजोत सिंह के पिता को किया सम्मानित
विज्ञापन
अंबाला। भारत के लिए शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाले शूटर सरबजोत सिंह के पिता जितेंद्र सिंह वीरवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में पहुंचे। यहां उन्होंने बेटे के पदक जीतने की अरदास करवाई और गुरु महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बताया की उनका बेटा सरबजोत सिंह फिनिक्स क्लब में बनीं शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण लेता था। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, उपप्रधान रविंद्र कौर अजराना, कार्यकारी सदस्य टीपी सिंह, सदस्य बीएस बिंद्रा ने सरबजोत सिंह के पिता जितेंद्र सिंह को गुरु की बख्शीश स्वरुप शाल, सिरोपा और श्री साहिब सहित पंजोखरा साहिब का चित्र भेंट किया। सुदर्शन सिंह सहगल ने कहा किजब सरबजोत सिंह और मनु भाकर स्वदेश लौटेंगे तो एचएसजीपीसी की ओर से दोनों बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर हरविंदर सिंह, डॉ जसपाल सिंह और गुरुद्वारा साहिब के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -