फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shivalaya decorated, Bhole's consecration will take place with cheers

Ambala News: सज गए शिवालय, जयकारों संग होगा भोले का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya decorated, Bhole's consecration will take place with cheers
अंबाला सिटी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में अंबाला शहर व छावनी के विभिन्न मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। अंबाला शहर के प्राचीन समाध बाबा श्री किशनपुरी महाराज शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन

मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह सबसे पहले आरती शुरू होगी। शिवलिंग का गंगाजल, दूध, भस्म, घी, शहद, सुपारी, भांग व बेल पत्र से अभिषेक किया जाएगा। गद्दीनशीन महंत शिवपुरी महाराज द्वारा शिवलिंग का चार पहर अभिषेक किया जाएगा। इसमें सबसे पहले दोपहर 12 बजे, शाम चार बजे, शाम छह बजे और फिर रात 12 बजे अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शनिवार नौ मार्च को भंडारा होगा।
विज्ञापन


सुबह चार बजे से आरंभ होगा जलाभिषेक
श्रीश्री 1008 महंत मनमोहन दास ने बताया कि छावनी के बारह क्रास रोड स्थित प्राचीन हाथी खाना कैलाश शिव मंदिर को लाइट और फूलों से सजाया गया है। वहीं रात के समय लाइट से सजे मंदिर का दृश्य सबसे सुंदर है। मंदिर में अलसुबह तीन बजे ही श्रद्धालुओं आने शुरू हो जाते है। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। शाम के सात बजे मंदिर में ही चार पहर की पूजा की जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को मंदिर परिसर में भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरती से होगा शुभांरभ
छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर को सुबह के पांच बजे खोला जाएगा। पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि साढ़े पांच बजे भोले बाबा की आरती के साथ शुरूआत होगी। इसके बाद से भोले बाबा के भक्तों के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करना आरंभ हो जाएगा। यह जलाभिषेक देर शाम तक जारी रहेगा। सुबह नौ बजे से 11 बजे दो घंटे तक कीर्तन किया जाएगा। वहीं रात्रि साढे नौ बजे भोले बाबा की पूजा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed