फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shiva-Sati's marriage was performed according to Vedic rituals

Ambala News: वैदिक रीति-रिवाजों से शिव-सती का विवाह संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shiva-Sati's marriage was performed according to Vedic rituals
अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा के 89 वें वार्षिक महोत्सव पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में पांचवें दिन दक्ष प्रजापति और प्रसूति का व्याख्यान किया गया। बाल योगिनी 1008 महामंडलेश्वर करुणागिरी महाराज ने बताया कि तपस्या के जरिये दक्ष प्रजापति और प्रसूति के यहां देवी सती का जन्म हुआ। देवी सती ने भी तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में पाया।
विज्ञापन

वैदिक रीति-रिवाजों से शिव-सती का विवाह संपन्न हुआ। एक समय जब दक्ष ने यज्ञ में शिव को आमंत्रित नहीं किया तो इससे सती दुखी हो गई और उन्होंने यज्ञ में ही आत्मदाह कर लिया। शिवगण वीरभद्र ने अन्य शिवगणों सहित यज्ञ विध्वंस कर दिया। दक्ष का सिर भी धड़ से अलग कर दिया। क्रोधित शिव ने सती के मृत शरीर को हवनकुंड से बाहर निकाला और पूरी सृष्टि का भ्रमण करने लगे।
विज्ञापन

देवताओं की प्रार्थना पर ब्रह्मा जी के कहने पर विष्णु जी ने सुदर्शन चक्र की सहायता से सती के अंगों को काटकर गिराना शुरू कर दिया। 52 टुकड़े हुए, जो 52 शक्तिपठि बने। हरियाणा कुरुक्षेत्र में भद्रकाली शक्तिपीठ है। 9 देवियां भी मां की शक्तिपीठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचासीन महाराज ने कन्या भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध की बात भी कही। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान शिव उमा का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधान प्रो. तारा चंद गुप्ता, महासचिव सुधीर विन्दलस, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, कैलाश मल्होत्रा, माया राम बंसल, लक्ष्मी नारायण खन्ना, बृज मोहन गोयल आदि ने महाराज को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed