{"_id":"62684d2756fce64df91d1291","slug":"shehnai-used-to-ring-once-shadow-silence-from-unseen-ambala-news-knl106236473","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी बजती थी शहनाई, अनदेखी से छाया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी बजती थी शहनाई, अनदेखी से छाया सन्नाटा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जहां कभी शहनाईयों की गूंज होती थी, आज वहां सन्नाटा छाया हुआ है। सेक्टर-1 में मात्र एक कम्युनिटी सेंटर ऐसा था, जहां पर तकरीबन आधे शहर की कॉलोनियों के लोग अपने विवाह शादी, जन्मदिन पार्टी व शोकसभा आदि कार्यक्रम किया करते थे। प्रशासनिक रखरखाव के अभाव में उसकी हालत दयनीय हो चुकी है। सेंटर की बिल्डिंग के दरवाजे, खिड़कियां व छत में की गई सीलिंग एक-एक करके नीचे गिर रही है।
वहीं बिल्डिंग में बने वॉशरूम की स्थिति भी खराब है। बिजली के तार व वॉशरूम में लगी टूंटियां नल आदि चोर चुराकर ले गए। सेंटर के पीछे की ओर पार्किंग में लोग निजी वाहन खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कम्युनिटी सेंटर लोगों की सुख-सुविधाओं के लिए बनाया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से रखरखाव सही ढंग से नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते वर्षों में शहर के मॉडल टाउन, जीवन नगर, करतार नगर, सेक्टर-9, प्रेमनगर, विकास विहार, मनाली हाउस, विजय नगर, न्यू मॉडल कॉलोनी, कबीर नगर, प्रीत नगर, मथुरा कॉलोनी, गोर्वधन नगर सहित दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को इस कम्युनिटी सेंटर का लाभ मिल रहा था।
विज्ञापन
प्रशासन को लेनी चाहिए सुध
कई कॉलोनियों के लोग सेंटर का लाभ ले रहे थे, लेकिन करीब दो वर्षों से इस बिल्डिंग की हालत दिनों दिन दयनीय हो चुकी है। प्रशासन को चाहिए कि इसकी सुध जरूर ले।
नरेश बंसल, पूर्व प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर एक, अंबाला सिटी।
महंगे पैलेस में जाने को मजबूर
प्रशासन की लापरवाही के कारण आज लोग शहर से बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों को भारी भरकम राशि खर्च कर महंगे होटल या मैरिज हॉल में जाना पड़ रहा है। समय का भी नुकसान हो रहा है।
वीरेंद्र कपूर, स्थानीय निवासी, सेक्टर एक अंबाला सिटी।
लोग सुविधाओं से हो रहे वंचित
प्रशासन की वजह से रखरखाव के अभाव में कम्युनिटी सेंटर की हालत दयनीय हो चुकी है। यदि समय रहते प्रशासन इस ओर ध्यान देता तो शायद आज हालत ठीक होती।
केशव शर्मा, स्थानीय निवासी, सेक्टर एक, अंबाला सिटी।
सेंटर में चोरों ने किया नुकसान
अज्ञात चोरों द्वारा बिल्डिंग में लगे शीशे व दरवाजे आदि तोड़कर बिल्डिंग के अंदर घुसकर नुकसान किया जा चुका है। चोर बिजली के तार व वॉशरूम के नल आदि तोड़कर ले जा चुके हैं।
अमीषा चावला,स्थानीय निवासी, सेक्टर एक, अंबाला सिटी।
स्थानीय लोगों ने बनाई पार्किंग
पिछले करीब दो वर्षों से कम्युनिटी सेंटर की हालत दयनीय होने का लाभ कुछ स्थानीय लोग उठा रहे हैं। सेंटर में निजी पार्किंग बनाई हुई है। कुछ स्थानीय लोग दर्जनों गाड़ियां सेंटर में खड़ी कर रहे हैं।
जगदीश चौहान, स्थानीय निवासी, सेक्टर एक, अंबाला सिटी।
सेक्टर एक स्थित कम्युनिटी सेंटर से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बहरहाल सेंटर के हालातों का जायजा लिया जाएगा।
हितेश कुमार, एसडीएम अंबाला, सीनियर अधिकारी हुडा विभाग।