{"_id":"6a5f72735d27bef61c03a084","slug":"shambhu-border-connecting-haryana-and-punjab-opened-after-11-hours-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 11 घंटे बाद खुला हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 11 घंटे बाद खुला हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर
Tue, 21 Jul 2026 06:52 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:52 PM IST
सार
मामला बढ़ता देख सरकार की तरफ से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा किसान नेताओं से बात करने पहुंचे। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कृषि मंत्री से मांग रखी कि उनके जिन किसान नेताओं को हिरासत में लिया है उन्हें रिहा किया जाए।
विज्ञापन
11 घंटे बाद खुला शंभू बॉर्डर
- फोटो : संवाद
विस्तार
11 घंटे बाद आखिरकार अंबाला पुलिस ने हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर को लोगों के लिए खोल दिया। सुबह 5 बजे अंबाला अमृतसर राजमार्ग को दोनों तरफ से पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। इसका प्रमुख कारण था कि पंजाब के किसानों ने ट्रेड डील को लेकर दिल्ली चलो का आह्वान किया था। इसके बाद वह बसों में बैठककर चल भी दिए थे। ऐसे में सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर ही रोक लिया।
इसके बाद किसान राजमार्ग पर ही बैठ गए ओर नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख सरकार की तरफ से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा किसान नेताओं से बात करने पहुंचे। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कृषि मंत्री से मांग रखी कि उनके जिन किसान नेताओं को हिरासत में लिया है उन्हें रिहा किया जाए। इसके साथ ही ट्रेड डील के संबंध में उनकी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात कराई जाए। दोनों ही मांगें कृषि मंत्री ने मान लीं। इसके कुछ देर बाद शाम चार बजे पुलिस ने बेरिकेडिंग हटा दिए। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया।