फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Severed toe found on platform 7 of station

Ambala News: स्टेशन के प्लेटफॉर्म-7 पर मिला कटा हुआ पैर का पंजा

Fri, 27 Feb 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 27 Feb 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Severed toe found on platform 7 of station
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर गुरुवार सुबह मानव अंग मिला है। सुबह यात्रियों की नजर एक कटे हुए पैर के पंजे पर पड़ी। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची और पंजे को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं। घटना के बाद से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म-7 पर सफाई और रूटीन चेकिंग के दौरान रेल कर्मियों को एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह इंसान के पैर का पंजा है। वहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुमित वालिया ने बताया कि पंजे को सुरक्षित रखवा दिया गया है और आसपास के इलाकों में अन्य अंगों की तलाश की जा रही है। जीआरपी ने नजदीकी सभी थाना क्षेत्रों को सूचित कर दिया है, वहीं हाल के दिनों में लापता हुए व्यक्तियों का डेटा खंगाला जा रहा है। कैंट स्टेशन से जुड़े रेल खंडों और पटरियों के किनारे पुलिस टीमें तलाशी ले रही हैं ताकि शरीर के अन्य अंग मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed