{"_id":"6181851a411d901bf06b9199","slug":"seven-sued-for-wasting-crops-beatings-ambala-news-knl88522295","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद करने, मारपीट करने के मामले में सात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बाद करने, मारपीट करने के मामले में सात पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में खड़ी फसल को बर्बाद करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित महिला ने एसपी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसके खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर व हथियारों के बल पर नष्ट कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किरण देवी ने बताया कि वह घेल कलां की निवासी है उसने एक किला भूमि खरीद की थी जिसकी रजिस्ट्री उसके नाम हो चुकी है। इसके बाद महिला ने अपने नाम उक्त भूमि के इंतकाल के लिए आवेदन किया था। जिसका उसे तहसील अंबाला शहर से इंतकाल नंबर 631 प्राप्त हुआ था। लेकिन पटवारी ने उक्त भूमि का इंतकाल उसके नाम दर्ज नहीं किया था।
इसके बाद उसने अपने नाम इंतकाल दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में केस दर्ज किया हुआ है। इस बार उन्होंने खेतों में फसल भी लगाई थी। जिस समय वह फसल का काम कर रहे थे तो लगभग 50 लोग ट्रैक्टरों व हथियारों सहित उसके खेत में आए और उसकी फसल जिसमें भिंडी, ज्वार आदि थी वह ट्रैक्टरों से नष्ट कर दी। जब पीड़ितों ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पीड़ितों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रामचरण, रामपाल, गुरसेवक, गुरविंद्र सिंह, जग्गु, पम्मी, रामचंद्र वगैरा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।