फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven medals in Khelo Haryana

Ambala News: खेलो हरियाणा में झटके सात पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Seven medals in Khelo Haryana
अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में शुक्रवार को खेलो हरियाणा गेम्स-2022 का आगाज हुआ। पहले दिन स्वीमिंग व जिम्नास्टिक के कड़े मुकाबले हुए। स्वीमिंग में पलवल ने नौ मेडल हासिल कर दबदबा जमाया। वहीं सात मेडल पाकर अंबाला दूसरे तो फरीदाबाद ने पांच मेडल से तीसरे स्थान पर जगह बनाई। जिम्नास्टिक के पहले दिन प्रतियोगिता के परिणामों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो गई। सभी टीमों के छह-छह इवेंट होने के बाद ही ओवरऑल की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

18 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अंबाला मंडल कमिश्नर रेणु फुलिया ने किया। उनके साथ अंबाला तैराकी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र विज, एसडीएम सितेंद्र सिवाच मौजूद रहे। यहां पहुंचने जिला खेल और युवा कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। शिवानी कटारिया ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। मुख्य अतिथि का ध्वजारोहण व मार्च पास्ट के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में पलवल से समृधा ने पहला, झज्जर से मयंक ने दूसरा व पानीपत के अतुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में झज्जर की एस समृद्धि ने पहला, पलवल से इंद्रीश ने दूसरा, पलवल की हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक लड़कों में फरीदाबाद से केशव कौशिक ने पहला, पानीपत से शुभम ने दूसरा, पानीपत से मनन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में फरीदाबाद से पूर्णिमा कौशिक ने पहला, पलवल से हर्षिता शर्मा ने दूसरा व झज्जर से एस समृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में पलवल से समृधा बरमानी ने पहला, फरीदाबाद से केशव कौशिक ने दूसरा, पानीपत से अतुल आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में पलवल से इद्रिश दहिया ने पहला, झज्जर से एस समृद्धि ने दूसरा व अंबाला से तनीषा ने तीसरा स्थान पाया।
चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले लड़कों में झज्जर से दक्ष फौगाट, मयंक जून, नीतिन, भूमिक देसवाल ने पहला, अंबाला से मधु सुदन, सचिन, रोबिन, रविंद्र ने दूसरा और पानीपत से शुभम, वंश, अतुल, अनिरूद्ध ने तीसरा स्थान पाया। वहीं लड़कियों अंबाला से प्रथा, शिवानी, मोनिका, तनीषा ने पहला, पलवल से छवि, हर्षिता, कशिश, इद्रीश ने दूसरा और झज्जर से यामिनी, सिद्धी, अंजु, दिव्यांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर बैक स्ट्रोक में अंबाला से मधु सूदन ने पहला, झज्जर से दक्ष फौगाट ने दूसरा, अंबाला से रविंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में फरीदाबाद से दिव्या महाजन ने पहला, पलवल से इंद्रीश दहिया ने दूसरा, अंबाला से प्रथा मेहता तीसरे स्थान पर रहा।
50 मीटर बटर फ्लाई लड़कों में पानीपत से वंश पन्नू ने पहला, झज्जर से भूमिक देसवाल ने दूसरा, पलवल से मयंक यादव ने तीसरा स्थान पाया। वहीं लड़कियों में गुरुग्राम से काम्या भारद्वाज ने पहला, अंबाला से मोनिका ने दूसरा, फरीदाबाद से दिव्या महाजन तीसरे स्थान पर रहीं।

इन खेलों में 1210 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
प्रतियोगिताओं में 22 जिलों के 1210 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। इसमें 800 तैराकी और 400 जिम्रास्टिक के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में 500 लड़कियां और 700 लड़के प्रतियोगिता में भाग ले रहें हैं। मंडलायुक्त रेनू एस फुलिया ने कहा कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से यहां पर खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं मिल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल है और यहीं पर सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जिम्नास्टिक हॉल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed