{"_id":"60a6ca898ebc3e136b587fdd","slug":"seven-died-from-corona-new-200-case-found-ambala-news-knl705601101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सात की मौत, 200 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सात की मौत, 200 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना के नए संक्रमित केस की संख्या अब लगातार घटने लगी है। पिछले तीन दिनों में करीब 580 नए केस मिले हैं। वहीं कोरोना से मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 7 लोगों की जान कोरोना ने ली। जबकि करीब 680 मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 600 से ज्यादा ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वीरवार को 365 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जबकि 200 नए मामले सामने आए। वीरवार को मात्र 5.87 फीसदी सैंपल संक्रमित पाए गए जोकि कुल संक्रमित सैंपल 7.61 फीसद से करीब दो फीसदी कम हैं। रिकॉर्ड में बेशक 7 लोगों की जान गई लेकिन जिले के विभिन्न श्मशान घाट, कब्रिस्तान में 19 लोगों का कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम विदाई दी गई। ------------------------
यहां से आए कोरोना के नए केस :-
अंबाला शहर से 65, अंबाला कैंट से 39, चौड़मस्तपुर से 32, नारायणगढ़ से 13, शहजादपुर 30, मुलाना 05 और बराड़ा से 16 नए केस आए। इनमें कालपी, जंडली व शक्तिनगर अंबाला शहर से 4-4, पथरेहड़ी शहजादपुर और सेक्टर-10 अंबाला शहर से 6- 6, अधोया, बादशाही बाग अंबाला शहर, सेक्टर-9 अंबाला शहर, विद्या नगर अंबाला कैंट और धमौली शहजादपुर से 3-3, शारदा नगर अंबाला शहर, काला आंब, फतेहपुर, बलदेव नगर अंबाला शहर, राम नगर अंबाला शहर, नोहनी मुलाना, प्रीत नगर अंबाला शहर, दुराना, तारा नगर अंबाला कैंट, पूजा विहार अंबाला कैंट से 2-2 और शहजादपुर के कुराली से 8 व अन्य स्थानों नए केस सामने आए।
-----------------------------------
वेंटिलेटर पर फिर बढ़ी मरीजों की संख्या
जिले के विभिन्न अस्पतालों में बुधवार के बाद वीरवार को फिर से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। वीरवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में 39 मरीज वेंटिलेटर पर थे जबकि बुधवार को इनकी संख्या 31 रह गई थी। इसी तरह बुधवार को करीब 650 मरीज जिलेभर के अस्पतालों में भर्ती थे जबकि वीरवार को इनकी संख्या बढ़कर 680 हो गई। इनमें सरकारी अस्पतालों में 216 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हैं ज्यादातर की हालत ठीक नहीं है। इनमें से करीब 90 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर और बाईपेप पर हैं। हालांकि अभी भी जिले के विभिन्न अस्पतालों में करीब 150 ऑक्सीजन बेड खाली हैं।
विज्ञापन
--------------------------------
जिले में कोरोना की अब तक की स्थिति
जिले में अब तक 28259 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें रविवार को मिले 200 नए मामले भी शामिल हैं। इनमें से 2081 एक्टिव हैं। वीरवार को 365 को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 25749 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह अब रिकवरी दर 91.12 प्रतिशत हो गई है। लगातार मौत होने के कारण मृत्यु दर 1.50 पहुंच चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से 429 लोगों की जिले में जान जा चुकी है।
-------------------
इनकी गई वीरवार को रिकॉर्ड के अनुसार जान
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार वीरवार को अंबाला कैंट की 45 वर्षीय महिला, बराड़ा की 38 वर्षीय महिला, अंबाला शहर आसा सिंह गार्डन से 50 वर्षीय महिला, कैथ माजरी अंबाला शहर से 61 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर जंडली से 55 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर सुभाष गली से 74 वर्षीय पुरुष, वीटा कॉलोनी अंबाला शहर से 65 वर्षीय पुरुष की कोरोना ने जान ले ली।
----------------
सैंपलिंग की स्थिति
जिले में अभी तक 374462 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 28259 संक्रमित मिल चुके हैं। इस तरह संक्रमण की दर अभी 7.61 प्रतिशत है। अभी तक जिले में 320701 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए हैं। जबकि 53761 एंटिजन किट से लिए गए हैं।
-----------------------
मई माह में कोरोना की स्थिति
मई माह में 52370 सैंपल लिए गए। इनमें से 7402 सैंपल संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस तरह करीब 14.13 सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं जोकि जिले की अब तक की औसत 7.61 फीसद से करीब दोगुने हैं। हालांकि राहत यह रही कि इस अवधि में 8512 को डिस्चार्ज भी किया गया। 2819 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं। जिले में अभी तक 1513 संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं। मई माह में 188 लोगों की जान कोरोना ले चुका है।
-----------------
वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अभी तक 387767 वैक्सीनेशन डोज लग चुकी हैं। इसमें से 289557 को पहली और 98210 को दूसरी डोज लग चुकी है। वीरवार को 4380 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 221 को दूसरी डोज और 4159 को पहली डोज लगी। मई महीने की बात करें तो 58426 को पहली और 35752 को दूसरी डोज लगाई गई है। वीरवार को 18 से 44 आयुवर्ग के 2840 लोगों को पहली डोज लगाई गई। 45 से 60 आयुवर्ग में 818 को पहली और 40 को दूसरी डोज लगाई गई।