फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sevadars of Ambala will remain in the services of saints in Ayodhya

Ambala News: अयोध्या में संतों की सेवाओं में रहेंगे अंबाला के सेवादार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Sevadars of Ambala will remain in the services of saints in Ayodhya
महामंत्री अजब सिंह राणा
अंबाला सिटी। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में पूरे भारतवर्ष से प्रतिदिन हजारों-लाखों की संख्या में भगवान श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए श्रीराम भक्तजन देश के कोने-कोने से बड़ी ही श्रद्धापूर्वक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि अयोध्या जाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से देश के सभी राज्यों में जिला स्तरीय रजिस्ट्रेशन करवाने की व्यवस्था मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कई दिन पहले प्रारंभ की गई थी। इसी कड़ी में अंबाला जिला के लिए आगामी 8 व 9 फरवरी के दिन अंबाला जिला के भक्तजन भगवान श्रीराम लला के दर्शन कर सकेंगे। जिसके चलते अंबाला जिला से 360 श्रीराम भक्तों ने अयोध्या जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने बताया कि हरियाणा के हिसार से अयोध्या दर्शन हेतु विशेष रेल गाड़ी की व्यवस्था की गई है, यह रेलगाड़ी आठ फरवरी को सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर वहां से रवाना होगी, जोकि अगले दिन वाया दिल्ली होते हुए सुबह पांच बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। इसी प्रकार अयोध्या धाम से 10 फरवरी को शाम 5 बजकर 40 मिनट पर वहां से वापिस रवाना होगी, जोकि अगले दिन 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
श्रीराम की नगरी अयोध्या में सेवादार भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं जिसके चलते हरियाणा के सभी जिलों से सेवादार भगवान श्रीराम लला के दरबार में सेवा करने के उद्देश्य से बहुत ही श्रद्धाभाव से पहुंच रहे हैं। अंबाला की बात की जाए तो आगामी 4 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में 10 लोगों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो रहा है यह सभी भक्तजन 28 मार्च तक अयोध्या श्रीराम भवन में संत महात्माओं की सेवा में रहेंगे, अयोध्या श्रीराम मंदिर प्रबंधन द्वारा सेवादारों की सेवाएं सुनिश्चित की जाएगी, वहीं मार्च माह में विश्व हिंदू परिषद की एक राज्य स्तरीय बैठक जल्द ही निश्चित होने जा रही है। जिसमें भगवान श्रीराम मंदिर अयोध्या को लेकर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बैठक में पूरे प्रदेश से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


फोटो नंबर- 39
कोट्स
विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अजैब सिंह राणा ने बताया कि आगामी 4 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद सदस्य दिनेश के नेतृत्व में 10 लोगों का जत्था अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी के लिए रवाना हो रहा है, जोकि अयोध्या पहुंचकर श्रीराम मंदिर प्रबंधन के आदेशानुसार अपनी सेवाएं विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान करेगा। वहीं आठ मार्च को जत्था वापसी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed