फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Server slow and problem in uploading photos in Cantonment Tehsil in Ambala

Ambala: छावनी तहसील में सर्वर धीमा, कई काम अटके, फोटो अपलोड होने में आ रही दिक्कत

Fri, 31 Mar 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 Mar 2023 01:53 PM IST
सार

अंबाला छावनी तहसील में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जो लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में अपनी फोटो करवा रहे हैं उनकी फाेटो अपलोड होने में भी बहुत समय लग रहा है।

विज्ञापन
Server slow and problem in uploading photos in Cantonment Tehsil in Ambala
सर्वर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला छावनी स्थित तहसील कार्यालय में तीन-चार दिन से सर्वर काफी धीमा चल रहा है। जिसके कारण लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को अपने काम करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जैसे ही सुबह के समय तहसील खुलती है और ऑपरेटर अपनी सीट पर बैठते हैं तभी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग अपना काम पहले कराने की गुहार लगाते नजर आते हैं।

विज्ञापन


लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
सर्वर धीमा होने के कारण जो कार्य प्रभावित हो रहे हैं उसमें मिस मैचिंग डाटा, ई गिरदावरी, रजिस्ट्रेशन, अपाइंटमेंट , जमाबंदी , इंतकाल व अन्य काम शामिल हैं। हालात ऐसे हैं कि एक-एक व्यक्ति का काम करें तब भी ऑपरेटर को 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। सर्वर धीमा होने के कारण रजिस्ट्री से लेकर जमाबंदी और नकल की कापी लेने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि रोजाना की तरह पूरे दिन में 50 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


फोटो अपलोड होने में भी आ रही दिक्कत
सुबह छावनी तहसील में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जो लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में अपनी फोटो करवा रहे हैं उनकी फाेटो अपलोड होने में भी बहुत समय लग रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि वह तीन चार दिन से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष के समापन पर बढ़ा दबाव
यह स्थिति तब है जब वित्तीय वर्ष का समापन होने वाला है। नए साल से नए कलेक्टर रेट लागू होंगे। ऐसे में लोगों को को समय से अपनी संपत्ति से जुड़े कार्य कराने हैं। मगर साइट धीमी होने के कारण पोर्टल ठीक से चल ही नहीं पा रहा है। ऐसे में लोगों की भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों पर भी दबाव पड़ रहा है।


अधिकारी के अनुसार
सर्वर धीमा चलने के बारे में अभी दिक्कत आ रही है। इस बाबत उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जायेगी। --सुरेश कुमार, तहसीलदार, अंबाला छावनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed