{"_id":"6426988e0ee093d26209a281","slug":"server-slow-and-problem-in-uploading-photos-in-cantonment-tehsil-in-ambala-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: छावनी तहसील में सर्वर धीमा, कई काम अटके, फोटो अपलोड होने में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: छावनी तहसील में सर्वर धीमा, कई काम अटके, फोटो अपलोड होने में आ रही दिक्कत
Fri, 31 Mar 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:53 PM IST
सार
अंबाला छावनी तहसील में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जो लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में अपनी फोटो करवा रहे हैं उनकी फाेटो अपलोड होने में भी बहुत समय लग रहा है।
विज्ञापन
सर्वर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला छावनी स्थित तहसील कार्यालय में तीन-चार दिन से सर्वर काफी धीमा चल रहा है। जिसके कारण लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को अपने काम करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जैसे ही सुबह के समय तहसील खुलती है और ऑपरेटर अपनी सीट पर बैठते हैं तभी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग अपना काम पहले कराने की गुहार लगाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
सर्वर धीमा होने के कारण जो कार्य प्रभावित हो रहे हैं उसमें मिस मैचिंग डाटा, ई गिरदावरी, रजिस्ट्रेशन, अपाइंटमेंट , जमाबंदी , इंतकाल व अन्य काम शामिल हैं। हालात ऐसे हैं कि एक-एक व्यक्ति का काम करें तब भी ऑपरेटर को 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। सर्वर धीमा होने के कारण रजिस्ट्री से लेकर जमाबंदी और नकल की कापी लेने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि रोजाना की तरह पूरे दिन में 50 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
फोटो अपलोड होने में भी आ रही दिक्कत
सुबह छावनी तहसील में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जो लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में अपनी फोटो करवा रहे हैं उनकी फाेटो अपलोड होने में भी बहुत समय लग रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि वह तीन चार दिन से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के समापन पर बढ़ा दबाव
यह स्थिति तब है जब वित्तीय वर्ष का समापन होने वाला है। नए साल से नए कलेक्टर रेट लागू होंगे। ऐसे में लोगों को को समय से अपनी संपत्ति से जुड़े कार्य कराने हैं। मगर साइट धीमी होने के कारण पोर्टल ठीक से चल ही नहीं पा रहा है। ऐसे में लोगों की भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों पर भी दबाव पड़ रहा है।
अधिकारी के अनुसार
सर्वर धीमा चलने के बारे में अभी दिक्कत आ रही है। इस बाबत उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जायेगी। --सुरेश कुमार, तहसीलदार, अंबाला छावनी।