{"_id":"649b2ddf55ccdb6ebf075304","slug":"senior-nursing-officers-will-keep-an-eye-on-personnel-in-night-shift-ambala-news-c-36-1-amb1002-5908-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नाइट शिफ्ट में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रखेंगी कर्मियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नाइट शिफ्ट में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रखेंगी कर्मियों पर नजर
विज्ञापन
अंशु शर्मा
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में कार्यरत मेडिकल स्टाफ नाइट ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बरतता है तो अब खैर नहीं। अस्पताल में व्यवस्था बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की रात को भी ड्यूटियां लगा दी हैं।
सुबह और शाम की तरह ही रात के समय भी यह सीनियर स्टाफ अस्पताल में शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी करेंगी। इन पर इमरजेंसी से लेकर अस्पताल के सभी वार्ड का जिम्मा रहेगा कि आखिर स्टाफ पूरा है कि नहीं। मरीजों से किसी तरह का अभद्र व्यवहार या फिर उपचार के दौरान कोई लापरवाही तो नहीं बरती जा रही। चतुर्थी श्रेणी के कर्मचारी भी अपना काम कर रहे हैं कि नहीं।
बता दें कि नागरिक अस्पतालों में अक्सर देखा जाता है कि सुबह से शाम तो अस्पताल में पीएमओ सहित अन्य सीनियर डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन का स्टाफ होने के कारण उपचार में कोई कमी नहीं होती। अक्सर रात को सभी आलाधिकारी चले जाने के कारण लापरवाही शुरू हो जाती है। चाहे फिर वह साफ-सफाई न करने कि हो या फिर नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य स्टाफ के सोने व मरीज के पास से दूर कमरे में जाकर बैठने की हो। ऐसे में कई बार रात के समय स्टाफ द्वारा मरीजों से अभद्र व्यवहार के मामले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
रोजाना देनी होगी पीएमओ को रिपोर्ट
रात के समय ड्यूटी के दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का भी काम कम नहीं रहेगा। उन्हें नियमित तौर पर दो से तीन बार इमरजेंसी सहित प्रसूति विभाग, मरीजों के वार्ड आदि का पूरा निरीक्षण करना होगा। कोई भी स्टाफ नदारद या फिर ड्यूटी के दौरान बिना वर्दी घूमता या फिर मरीज से अभद्र व्यवहार करता पाया जाता है तो उसकी पूरी रिपोर्ट बनानी होगी। बाद में यह रिपोर्ट अगले दिन पीएमओ के समक्ष पेश की जाएगी। चेतावनी देने के बाद कोई सुधार नहीं होता है तो संबंधित स्टाफ पर सख्त कदम उठाया जाएगा।
अस्पताल की व्यवस्था को बनाने के लिए रात के समय भी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगा दी गई है जो समय-समय पर निरीक्षण करेगी और पूरे स्टाफ पर नजर रखेंगी। साथ ही रोजाना अपनी रिपोर्ट भी तैयार कर देंगी, जिससे कि किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जा सके।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी