फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Self-employment opportunities will increase with the use of toolkit

टूलकिट के प्रयोग से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Self-employment opportunities will increase with the use of toolkit
अंबाला सिटी। स्किल इंडिया की दिशा में 32 स्कूलों में 1210 विद्यार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। जिसे लेकर सभी विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। इसको लेकर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक मीना राठी ने बताया कि सहायक जिला परियोजना समन्वयक पूजा शर्मा की देखरेख में 32 स्कूलों में टूलकिट वितरित की गई। विभाग की ओर से जो किट छात्रों को दी गई, उसमें वोकेशनल शिक्षा के हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी एंड वेलनेस एग्रीकल्चर और परिधान निर्माण फैशन डिजाइनिंग शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी को लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में जिला स्तरीय टूलकिट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अतिरिक्त जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता उपस्थित रहे। सचिन गुप्ता ने कहा कि इस टूलकिट का प्रयोग करते हुए दक्षता हासिल करके छात्राएं अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकती हैं। मीना राठी ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का महत्वपूर्ण अंग है। अब पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी यह प्रभावी कदम साबित होगा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र, रविंद्र शर्मा, सुखविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ईएसएचएम, जमशेद खान समन्वयक, रजनी शर्मा तकनीकी समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल महिला मॉडल टॉउन
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूल महिला मॉडल टॉउन में टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लेकमे स्लून से हनीप्रीत आहलुवालिया ने शिरकत की। इस दौरान स्कूल प्राचार्य कुसुम ने छात्राओं को टूलकिट के प्रयोग करने का महत्व समझाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्टॉफ गुरप्रीत कौर, सारिका गुप्ता, रेणू वालिया, बलजीत कौर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय स्कूल महिला बलदेव नगर
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूल महिला बलदेव नगर में 40 छात्राओं को टूलकिट वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोहन लाल डीएवी कॉलेज एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीलम लूथरा रहीं। इस मौके पर रमा शर्मा, नीना आर्य, रविंद्र कुमार, रिंकी, सरिता त्यागी, परमजीत कौर आदि मौजूद रहे। संवाद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा में प्रधानाचार्य नरेंद्र राणा की अध्यक्षता में टूलकिट प्रदान की गई। इसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रेणू अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता ने भी भाग लिया। फैशन डिजाइनिंग की प्राध्यापिका अलका ने बताया कि यह टूलकिट दसवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों को बांटी गई। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान राजेश कुमार, पूर्व सरपंच भाग सिंह, समाजसेवी कृष्ण लाल शर्मा, प्राध्यापक माला सिंह, नरेश मौदगिल, कुलविंद्र सिंह व अनुराधा मौजूद रहे। संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संभालखा
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संभालखा में विद्यार्थियों को टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रध्यानाचार्य ऊषा देवी ने मुख्य अतिथि एपीसी सूर्यकांत, डीडीओ राजकीय विद्यालय खुड्डाकलां संजीव कुमार, ओमबीर चौहान, एसएमसी प्रधान नरसी राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed