{"_id":"6742688b494a94ae240430a4","slug":"seeing-him-with-another-woman-became-the-reason-for-the-murder-ambala-news-c-36-1-sknl1017-133252-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूसरी महिला के साथ देखना बना हत्या का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूसरी महिला के साथ देखना बना हत्या का कारण
विज्ञापन
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में मृतका सोना देवी के पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन: संवा
नारायणगढ़ (अंबाला)। बेरखेड़ी गांव में 52 वर्षीय सोना देवी की हत्या के बाद शनिवार पुलिस ने सिटी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि हत्यारोपी को मृत महिला ने किसी दूसरी महिला के घर में देख लिया था। आरोपी पकड़े जाने के डर से महिला को घर पर समझाने गया था और वहीं हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भतीजे अश्वनी कुमार की शिकायत पर आरोपी शिव चरण उर्फ लाडी पर मामला दर्ज कर गहनता से जांच कर रही है।
सिर पर चोट बनी मौत का कारण
फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं और वहीं मौत का कारण बने हैं। डॉक्टरों ने कई सैंपल भी भेजे हैं। डॉक्टरों की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, आरोपी के काबू होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
नग्न अवस्था में था शव, किए थे तीन वार
शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार ने बताया कि माैसी सोना देवी के घर वह अक्सर जाता रहता था। आरोप लगाया कि शिवचरण उर्फ लाडी अक्सर माैसी के लड़के कमल को अपने साथ रखकर नशा कराता था। कई बार मासी शिवचरण को नशा कराने के लिए बोलती थी। आरोपी उसी की रंजिश रख रहा था। 22 अक्तूबर को वह माैसी के घर गया तो देखा कि शिवचरण उर्फ लाडी कमरे में मासी के साथ हाथापाई कर रहा था। जैसे ही वह आगे बढ़ा तो आरोपी ने पत्थर की कुंडी से तीन वार किए। बताया कि दो वार माैसी के सिर और एक माथे के ऊपर लगा। मासी बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किया था लेकिन वह भाग गया। हालांकि दोस्तों ने एक बार पकड़ लिया था वो फिर से छुड़वाकर भाग गया।
विज्ञापन
घर पर माैसी नग्न अवस्था में थी। ग्रामीणों ने हिलाकर देखा को उनकी मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी हत्या से पहले किसी दूसरे के घर में घुसा था और वहां भी एक महिला से मारपीट कर भागा था।
वर्जन
आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्यारे को सोना देवी ने किसी दूसरी महिला के घर देख लिया था। गांव में पकड़े जाने के डर से महिला की हत्या की है। फिलहाल जांच जारी है।
इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी, नारायणगढ़
बेटे की शादी की तैयारी कर रही थी सोना
दो बेटियों के बाद बेटे की हाथ पीले करने का सपना सोना देवी का अधूरा रह गया। सोना देवी चाहती थी कि वो जल्द से जल्द अपने तीसरे बच्चे यानी बेटे की शादी कर देगी। इसलिए वह लड़की की तलाश कर रहे थे। दरअसल, सोना देवी की राम निवास के साथ हुई थी जो मजदूरी करते हैं। सोना देवी की दो बेटियां और दो बेटे हैं। बेटी कुसुम रानी व रीतू दोनों शादीशुदा है। दो लड़के कमल और नीरज अभी कुंवारे हैं। पहले बड़े बेटे की शादी के लिए तैयारियां कर रही थी।