फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seed shops closed for three days, thousands of rupees lost daily

Ambala News: तीन दिनों से बीज की दुकानें बंद, रोजाना हजारों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Seed shops closed for three days, thousands of rupees lost daily
अंबाला सिटी। हरियाणा में पारित नए बीज खाद कानून के विरोध में बुधवार को भी अंबाला जिला में बीज विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को बंद रखा। वहीं एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिकारी भी बैठक करके आगे का निर्णय लेंगे। इधर दुकानें बंद होने से दुकानदारों को हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है। जिले में छोटी- बड़ी करीब 800 बीज व खाद विक्रेताओं की दुकानें है। एक दुकान पर रोजाना 40 से 50 हजार रुपये की बिक्री होती है। इससे अंदाजा लगाएं तो रोजाना दुकानदारों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

अंबाला सीड पेस्टिसाइड फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि नए कानून में पुलिस की संलिप्तता पर उनका रोष है। इसको लेकर सरकार को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक बंद रहेंगी दुकानें
प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय एसोसिएशन के निर्देशों पर ही उन्होंने दुकानें बंद की है। अगले सात दिनों तक दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसी दौरान राज्य स्तरीय टीम अगली प्रणाली पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून दुकानदारों के तर्क संगत में नहीं है। इसलिए उन्होंने हड़ताल का रुख अपनाया है। फिलहाल सरकार से बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed