फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Security of the bus station is dependent on two home guards.

Ambala News: दो होमगार्ड के भरोसे बस अड्डे की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Security of the bus station is dependent on two home guards.
सीसीटीवी में कैद चोर की फोटो लेती पुलिस। - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़े गए स्मैक तस्कर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी बस अड्डा परिसर सुरक्षित बनता जा रहा है। हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस मुख्य बस अड्डे की जिम्मेदारी दो होमगार्ड के कंधों पर है। एक होमगार्ड दिन की शिफ्ट संभालता है, तो दूसरा रात की।
सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण परिसर में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। बस अड्डे पर नौ महीनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। तीन दिन पहले ठेकेदार के एल्यूमीनियम के एंगल चोरी हुए, तो वहीं हाल ही में सफाई कर्मचारियों का लोहे का स्टैंड भी चोर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चार साल पहले बस अड्डे की सुरक्षा के लिए चार होमगार्ड तैनात थे, जिनमें दो दिन और दो रात में तैनात रहते थे। लेकिन अब सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटाकर आधी कर दी गई है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी बस अड्डे से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए बसें चलती हैं और रोजाना करीब 12 हजार यात्री यहां से सफर करते हैं। बस अड्डे पर 18 सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed