{"_id":"6ac00d1136abe28b8905f5a6","slug":"sector-7-receives-a-gift-of-development-works-worth-130-crore-ambala-news-c-36-1-amb1001-170575-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टर-7 को 1.30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टर-7 को 1.30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Sat, 03 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी में स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क पर फैले कूड़े को उठाते पूर्व राज्यमंत्री। प्रवक्
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेक्टर-7 (वार्ड नंबर-12) से शुक्रवार को मेगा स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र को 1.30 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई। इसमें एक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण भी शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए असीम गोयल ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 अक्तूबर को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद मनीष आनंद मन्नी, रितेश गोयल, विशाल राणा आदि मौजूद रहे।