फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Section Narayangarh first in Kabaddi girls

Ambala News: कबड्डी लड़कियों में खंड नारायणगढ़ प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Section Narayangarh first in Kabaddi girls
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय आयुवर्ग-11 लड़के व लड़कियों के खेलों का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। इसका आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कबड्डी लड़कियों में खंड नारायणगढ़ प्रथम स्थान पर रहा और खंड शहजादपुर द्वितीय स्थान पर रहा। रस्साकशी लड़कों में खंड अंबाला वन प्रथम स्थान पर और खंड बराड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। रस्साकशी लड़कियों में खंड बराड़ा प्रथम स्थान और खंड शहजादपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कबड्डी लड़कों में खंड अंबाला टू प्रथम स्थान और खंड नारायणगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार खो-खो लड़कों में अंबाला टू प्रथम स्थान पर रहा और खंड बराड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो लड़कियों में खंड साहा प्रथम स्थान पर रहा और खंड नारायणगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। चेस प्रतियोगिता लड़कों में अंबाला टू के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग प्रतियोगिता लड़कों सक्वाड में अंबाला वन प्रथम स्थान पर रहा और लड़कियों स्क्वाड में अंबाला टू प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खेलों में मुख्य अतिथि की भूमिका तुलसी पब्लिक स्कूल के संस्थापक हरभगवान मुंजाल ने निभाई। प्रतियोगिता में जिला अंबाला के सभी छह खंडों के करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। खेलों का संचालन जिला खेल सचिव राजेंद्र सिंह, एईईओ साहिल सचदेवा व खंड खेल सचिव इंद्रजीत कुमार भट्ट अंबाला वन और राजीव बक्शी खंड खेल सचिव साहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed