फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second arrest in Mohit Rana and Vishala Bhola murder case

मोहित राणा और विशाला भोला हत्या प्रकरण में दूसरी गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Second arrest in Mohit Rana and Vishala Bhola murder case
अंबाला। 20 जनवरी को अंबाला में हुए दोहरे हत्या प्रकरण में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। आरोपी की पहचान सुगम निवासी माडॅल कॉलोनी जिला यमुनानगर के रूप में हुई। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुभाष राणा उर्फ मोनू निवासी गांव रजापुर हंडेसरा पंजाब ने थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 20 जनवरी 2022 को उसका भाई मोहित राणा अपने दोस्त विशाल भोला के साथ कार में सवार होकर करधान की ओर जा रहा था। दोनों डीएवी रिवरसाइड स्कूल के सामने कट पर पहुंचे तो अचानक एक सफेद रंग की कार आई और उसमें से उतरे आरोपियों ने कार में बैठे उसके भाई मोहित राणा व विशाल भोला पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में उसके भाई मोहित राणा की मौके पर मौत हो गई थी और विशाल गंभीर घायल हो गया। भोला को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था, जहां पर इलाज के दौरान विशाल भोला की भी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड को देखते हुए एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस की पांच टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed