{"_id":"6352f4c16fe5b273d1656f3a","slug":"sd-college-captured-the-overall-trophy-ambala-news-knl125227967","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरऑल ट्रॉफी पर एसडी कॉलेज का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरऑल ट्रॉफी पर एसडी कॉलेज का कब्जा
विज्ञापन
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज छावनी में चल रहे तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल का समापन हो गया। फेस्टिवल में 31 विधाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर एसडी कॉलेज छावनी ने ओवरऑल जीती। जीएमएन कॉलेज छावनी ने कड़ी टक्कर देते हुए रनरअप का स्थान हासिल किया। समापन के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स की ओर से आयोजित फेस्टिवल में 46 कॉलेज के कलाकारों ने अलग-अलग छह विधाओं में जलवा दिखाया। नृत्य में डीएवी कॉलेज सिटी व फाइन आर्ट में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कैंट ने बाजी मारी। समापन समारोह में राज्यपाल हरियाणवी लोक नृत्य की झलक देख गदगद हो उठे।
राज्यपाल ने कहा कि महिला शक्ति जितना आगे बढ़ेगी देश उतना आगे बढ़ेगा। इंसान भले ही कितनी तरक्की कर लें लेकिन हमारे परिवार, संस्कृति और गांव को नहीं भूलना चाहिए। इससे पहले अंबाला मंडल आयुक्त रेणु फुलिया, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, आर्य कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स के निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया ने राज्यपाल का स्वागत किया। एसडी कॉलेज छावनी के प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह व प्रवक्ता डॉ. नवीन गुलाटी ने बताया कि 1977 में जोनल यूथ फेस्टिवल शुरू होने के बाद से अब तक 44 में से 43 बार कॉलेज ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। इसी प्रकार, थियेटर इवेंट ट्रॉफी पर जीएमएन पीजी कॉलेज छावनी, म्यूजिक, लीटरेरी और डांस इवेंट ट्रॉफी पर एसडी कॉलेज छावनी, फाइन आर्ट्स इवेंट ट्रॉफी पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छावनी का कब्जा रहा।
विज्ञापन
तीसरे दिन के यह रहे परिणाम
हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा में एसडी कॉलेज छावनी ने पहला व जीएमएन कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो में जीएमएन कॉलेज छावनी ने पहला व एसए जैन कॉलेज शहर ने दूसरा और वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में एसडी कॉलेज अंबाला ने पहला, एसए जैन कॉलेज शहर दूसरे स्थान पर रहा। वेस्टर्न वोकल सोलो में जीएमएन कॉलेज छावनी ने पहला, एसडी कॉलेज छावनी ने दूसरा और ग्रुप डांस सामान्य में डीएवी कॉलेज लाहौर शहर ने पहला, एमडीएसडी गर्ल्ज कॉलेज शहर ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिबेट फॉर में एसडी कॉलेज छावनी ने पहला, गवर्नमेंट कॉलेज छावनी ने दूसरा और डिबेट अगेंस्ट में एसडी कॉलेज छावनी ने पहला, एसए जैन कॉलेज शहर द्वितीय स्थान पर रहा।
इंस्टालेशन, बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट में गवर्नमेंट कॉलेज छावनी ने पहला, एसडी कॉलेज छावनी ने दूसरा स्थान और ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में आर्य गर्ल्स कॉलेज छावनी ने पहला, डीएवी कॉलेज लाहौर छावनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पॉलीटिकल सिम्पोसियम (हिंदी) में एसडी कॉलेज छावनी ने पहला, डीएवी कॉलेज लाहौर छावनी ने दूसरा स्थान, पॉलीटिकल सिम्पोसियम (पंजाबी) में जीएमएन पीजी कॉलेज छावनी ने पहला, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन शहजादपुर ने दूसरा, पॉलीटिकल सिम्पोसियम (अंग्रेजी) में एसए जैन कॉलेज शहर ने पहला, एसडी कॉलेज छावनी ने दूसरा, पॉलीटिकल सिम्पोसियम (हरियाणवीं) में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला ने पहला, एमपीएन कॉलेज मुलाना छावनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।