{"_id":"67c5fd5caddb42fa990c1984","slug":"scooty-rider-father-and-son-died-after-being-hit-by-a-bus-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138553-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस की चपेट में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस की चपेट में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी कट के निकट तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने सोमवार स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों पिता-पुत्र की मौत हो गई। रंगिया मंडी निवासी 45 वर्षीय अमरनाथ को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
बेटे 20 वर्षीय केशव को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया था, वहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई हिमांशु की शिकायत पर हरियाणा रोडवेज की सोनीपत डिपो के बस चालक मोहित पर मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस पिता व पुत्र का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को देगी।
अचानक ब्रेक से लगा सवारियों काे झटका
बताया जाता है कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण कई सवारियों को भी अचानक ब्रेक लगने पर झटका लगा है हालांकि किसी सवारी को ज्यादा चोट नहीं आई। यह सवारियां करीब आधा घंटा परेशान होने के बाद दूसरी बस की मदद से अपनी मंजिल तक पहुंची।
विज्ञापन
बेटा था मेकेनिक और पिता की रिपेयर की दुकान
पुलिस को दी शिकायत में 24 वर्षीय हिमांशु ने बताया कि वह खुद सिटी मोटर मार्केट में मेकेनिक है और पिता अमरनाथ की बाइक रिपेयर की दुकान है। भाई केशव सिटी के जंडली में जूतों की दुकान पर काम करता है। दोनों भाई अविवाहित है। पिता-पुत्र स्कूटी पर सवार होकर काम के लिए जा रहे थे। वह भी पीछे बाइक लेकर चल रहा था। पड़ाव थाने के सामने हाईवे पर पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
वर्जन
हरियाणा रोडवेज बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पिता-पुत्र का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
इंस्पेक्टर धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव, अंबाला।