{"_id":"634dbc0c37ed9677dc7235de","slug":"scooty-climbed-the-ehc-on-the-block-to-catch-the-three-accused-of-robbery-dragged-them-away-ambala-news-knl1248004196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के तीन आरोपियों का पकड़ने के लिए लगे नाके पर ईएचसी पर चढ़ाई स्कूटी, घसीटकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के तीन आरोपियों का पकड़ने के लिए लगे नाके पर ईएचसी पर चढ़ाई स्कूटी, घसीटकर ले गए
विज्ञापन
अंबाला। गत दिनों लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों द्वारा नाकाबंदी पर तैनात शहजादपुर के ईएचसी को स्कूटी से कुचलने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बदमाश कुचलने के बाद भी नहीं रुके और सीआईए स्टाफ मुलाजिम को काफी दूरी तक घसीटकर ले गए। मामला बिगड़ते देखकर बदमाश स्कूटी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठा खेतों के रास्ते भागने में कामयाब हो गए। आनन-फानन में नाकाबंदी पर तैनात अन्य मुलाजिमों ने घायल को उपचार के लिए नारायणगढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला शहर अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल रणदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को काबू कर लिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सीआईए स्टॉफ शहजादपुर में कार्यरत रणदीप सिंह ने कहा है कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गत दिनों नारायणगढ़ शहर में हुई लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन लड़के बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर रूचिरा पेपर मिल काला आंब की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से होकर हिमाचल में जाएंगे। इसी सूचना पर उन्होंने अपने साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ मुखबिर खास को लेकर उसी उक्त कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर दी। तभी सुबह लगभग एक बजकर 30 बजे नारायणगढ़ की तरफ से एक स्कूटी पर तीन नवयुवक सड़क पर लगी लाइट की रोशनी में आते दिखाई दिए। जिनको देखकर मुखबिर खास ने बताया कि यही तीनों युवक अंशुल, विजय व केशव हैं जिन्होंने नारायणगढ़ में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस कर्मी रणदीप सिंह के अनुसार उसने व साथी कर्मचारियों ने सड़क पर खड़ा होकर उनको हाथ का इशारा कर रोकने की कोशिश की। उन लड़कों ने जान से मारने की नीयत से अपनी स्कूटी से सीधी टक्कर मारी। जिससे सिर व बाजू पर काफी चोटें आई और उसे थोड़ी दूर तक वह सड़क पर घसीटता हुआ ले गए। इस पर अन्य साथी कर्मचारियों ने जब भागकर उन लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे तीनों अपनी स्कूटी को मौका पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग गये।
वर्जन
लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी। स्कूटी चढ़ाने वाले आरोपियों में से एक आरोपी केशव को काबू कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी नारायणगढ़