{"_id":"589e0ad94f1c1be71737adac","slug":"science-factory-theafet-block-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस फैक्टरी में ताले तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस फैक्टरी में ताले तोड़कर हजारों की चोरी
ambala
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shimla Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला कैंट। बीडी फ्लोर मिल स्थित शिवपुरी कॉलोनी में बनी साइंस फैक्टरी में चोरों ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का खुलासा फैक्ट्री मालिक के मौके पर पहुंचने से हुआ। इसके बाद तुरंत पीड़ित ने इलाका पुलिस को सूचित किया। उधर, लगातार दूसरे दिन संबंधित इलाके में हुई चोरी की वारदात से इलाकावासियों में दहशत का माहौल है। चोरी की सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी शिवपुरी में साइंस की फैक्ट्री है। वह रोजाना की तरह अपनी फैक्ट्री का बाहर से ताला लगाकर गया था। जैसे ही शुक्रवार सुबह फैक्ट्री खोलने के लिए पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। अंदर भी सामान बिखरा हुआ था। जहां से हजारों की कीमत का एल्युमिनियम व ब्रांस आदि सामान गायब था।
दरअसल, गुरुवार को भी साइंस फैक्ट्री से महज कुछ दूरी पर मकान में चोरी हुई थी और इलाकावासियों ने चोर को सामान के साथ मौके पर ही दबोच लिया था। इसके बावजूद शुक्रवार दोबारा बेखौफ चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, करधान चौकी प्रभारी एएसआई कर्मचंद ने बताया कि चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया जा रहा है और पूरे इलाके में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कॉलोनियों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।