{"_id":"61b3b7649250a050526c38ff","slug":"science-entrepreneurs-sought-land-from-the-government-for-office-ambala-news-knl92363262","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस उद्यमियों ने कार्यालय के लिए सरकार से मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस उद्यमियों ने कार्यालय के लिए सरकार से मांगी जमीन
विज्ञापन
अंबाला छावनी हरगोलाल रोड स्थित आसीमा के कार्यालय का उद्घाटन करते गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : Ambala
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को साइंस उद्यमियाें की संस्था अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन (असीमा) के हरगोलाल रोड पर स्थित अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया। असीमा ने पहली बार अपना अलग कार्यालय बनाया है। इस पर साइंस उद्यमियों ने गृहमंत्री से मांग की है कि अंबाला साइंस सिटी के उद्यमियों को सरकार उनके संगठन के स्थायी कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करवाए। इस पर विज ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने आसीमा के पदाधिकारियों को कार्यालय के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि वह लंबे समय से देख रहे हैं कि साइंस उद्योग के समक्ष बहुत कठिनाइयां आईं हैं। इसके लिए मिलकर अधिकारियों के साथ व सरकार से बातचीत कर इनका समाधान करने का प्रयास भी किया है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदलती गई जैसा हर जगह होता है। परिवार में भी बदलाव होता हैं और आज साइंस उद्यमियों से इस संगठन की कमान युवा पीढ़ी के हाथ में आ गई हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि शुरू के समय में कठिनाइयां और संसाधन भी अलग होते थे और आज के समय में भी कठिनाइयां या स्थितियां अलग हैं। लेकिन अब सूचना प्रौद्योगिकी का समय है। इससे साइंस उद्योग को भी बहुत फायदा मिल रहा हैं। इसी सोच का नतीजा है कि आज अंबाला में साइंस उद्योग से संबंधित हेल्प डेस्क की भी यहां पर शुरूआत की गई हैं। हेल्प डेस्क के होने से साइंस उद्योग से जुड़े लोगों को बहुत फायदा होगा, क्योंकि उन्हें यहां से संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने इस अवसर पर असीमा की पूरी टीम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज से पहले असीमा के जो प्रधान होते थे, उनके दफ्तर से कार्यालय चलता था, लेकिन वक्त की मांग को देखते हुए आज असीमा ने अपना कार्यालय खोला हैं।
इस पर आसीमा के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री से मांग की है कि उनके स्थायी कार्यालय के लिए सरकार उन्हें जगह उपलब्ध करवाए। इस पर गृह मंत्री ने असीमा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे जगह चिह्नित कर लें, सरकार की जो भी नीति होगी या अन्य मापदंड होंगे, उसके तहत उन्हें जगह उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस अवसर पर असीमा के प्रधान विक्रम चौधरी व उप प्रधान सौरभ नागपाल ने गृह मंत्री को संगठन की गतिविधियों के बारे अवगत करवाया। इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सचिव गौरव सोनी, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, संयुक्त सचिन गोयल, मीडिया प्रभारी रविंद्र धीमान, दीपक मल्होत्रा, गौरव नागपाल, अश्विनी गोयल, हैप्पी धीर, कृति शर्मा, विक्रम सिंगला, सोनू चोपड़ा, नरेश सैनी, संजय गुप्ता, रजनीश गोंबर, पूर्व प्रधान रमेश नागपाल, संजय गुप्ता, अमरजीत सिंह, जितेंद्र सहगल समेत अन्य साइंस उद्यमी मौजूद रहे।