फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   science education

ग्यारहवीं में साइंस के विद्यार्थी जाएंगे साइंस सिटी और बाघा बाॅर्डर

Sun, 18 Aug 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
science education
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहारों के लिए अच्छी खबर है। अब 11वीं कक्षा में साइंस पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साइंस सिटी कपूरथला, बाघा बार्डर अमृतसर व आर्ट गैलरी चंडीगढ़ का भ्रमण करवाया जाएगा। यह मौका उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा जिन्होंने सरकारी स्कूल से 10वीं में 70 फीसद या इससे अधिक अंक इस साल हासि किए हैं। भ्रमण का खर्च शिक्षा विभाग ही वहन करेेगा। प्रदेश शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर 100-100 विद्यार्थियों की सूची मांगी है। प्रदेश के सभी 22 जिलों से करीब 2200 विद्यार्थी यह शैक्षणिक भ्रमण कर सकेंगे। इनके अलावा प्रत्येक जिले से 100 विद्यार्थियों के साथ 4-4 पुरुष और महिला शिक्षकों के साथ जिला साइंस विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ को भी भेजा जाएगा। इस तरह कुल 220 शिक्षक भी इस भ्रमण में शामिल रहेंगे। भ्रमण में केवल साइंस से जुड़े अध्यापकों को शामिल किया जाएगा जोकि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

एक विद्यालय से 5 से 10 विद्यार्थियों को किया जा सकता है चयन:
शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि एक विद्यालय से अधिकतम 5 से 10 विद्यार्थियों का ही चयन किया जा सकता है। जिला सांइस और गणित विशेषज्ञ इस भ्रमण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उन्हीं के देखरेख में इस भ्रमण पर विभाग द्वारा जारी राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

25 अगस्त तक नामों की सूची भेजने के निर्देश
इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को 25 अगस्त तक भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भ्रमण की समय सारणी, टूर कार्यक्रम और अन्य जानकारियां भी उपलब्ध करवा दी जाएंगी। बच्चों की सूची एससीआई डाट मैथ डाट ईडीयूएचआरवाई एट द रेट आफ जीमेल डाट काम पर भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी निर्देश मिले हैं। 14 अगस्त को ही लेटर जारी किया गया है। प्रत्येक जिले से 100 विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है।
सुधीर कालड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed