फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Schools are not ready for undertaking, the government should adopt the attitude of equality

Ambala News: स्कूल अंडरटेकिंग के लिए नहीं तैयार, सरकार अपनाए समानता का रुख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Schools are not ready for undertaking, the government should adopt the attitude of equality
अंबाला। 10 साल पुराने निजी स्कूलों की स्थायी मान्यता रिव्यू की तकनीकी पेचीदगी खत्म हो गई है। इससे निजी स्कूल संचालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में स्कूल संचालक कैंट में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन और नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस के कार्यालय में एकत्र हुए प्रधान डॉ. कुलभूषण शर्मा का आभार जताया है। मगर वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सरकार कि सरकार ने अलग-अलग श्रेणियाें में अंडरटेकिंग देने की जो शर्त रखी है वह ठीक नहीं है। सभी स्कूलों ने बराबर अपनी जानकारी देकर मान्यता कराईं हैं ऐसे में उन्हें समानता की नजर से देखा जाना चाहिए। डॉ शर्मा ने कहा कि जिन स्कूलों ने जिला स्तर की कमेटी को पास करते हुए मुख्यालय में डायरेक्टर स्तर तक अपनी फाइल को पहुंचाया और वहां से पास किया गया, अब उन्हीं स्कूलों को अंडरटेकिंग देने की बात कही जा रही है। यह बात प्राइवेट स्कूल संचालकों को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है।



प्लैज मनी वापस करे सरकार

डॉ. कुलभूषण ने मांग की स्कूलों को कोविड और बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है। उनकी सरकार से मांग है कि वह कोई राहत पैकेज नहीं मांग रहे हैं। बस उन्होंने पहले जो प्लैज मनी जमा की है, उसे वापस कर दे। इससे प्राइवेट स्कूल अपने नुकसान की भरपाई कर सके। कोविड में दो साल बसें नहीं चली। एनसीआर क्षेत्र में बसों का समय 10 साल कर दिया।
विज्ञापन


134-ए में एक हजार करोड़ रुपये लंबित

डॉ. कुलभूषण ने कहा कि प्रदेशभर में 134-ए के तहत एक हजार करोड़ रुपये स्कूलों का सरकार पर बकाया है। सरकार यह वापस करे। इसी प्रकार चिराग योजना में स्कूलों को बच्चों अलॉट नहीं किए गए। अब बच्चे आ गए हैं तो स्कूल संचालकों को दिक्कत आ रही है। इसमें फार्म 6 की शर्त लगाई गई है, सरकार कम से कम पुराने रेट के हिसाब से ही भुगतान कर दे। प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम से चल रही चिराग स्कूल काे धरातल पर फेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed