फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   School children created a stir with their presentations in the Indradhanush programme.

Ambala News: इन्द्रधनुष कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियों से मचाया धमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
School children created a stir with their presentations in the Indradhanush programme.
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर विंग के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत पेश कर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. विवेक मलहोत्रा व डॉ. अनुपमा मल्होत्रा द्वारा ई-लाइटनिंग करके किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में स्कूल बच्चों द्वारा बहुत की सुंदर प्रस्तुति पेश की गई जोकि मां भवानी को समर्पित की गई थी।
विज्ञापन

तत्पश्चात स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां नृत्य नाटिका द्वारा दर्शायी गई। वहीं कार्यक्रम में विशेष कल और आज नामक नाटक देखकर उपस्थित अभिभावक भाव विभोर हो गए। नई शिक्षा प्रणाली से प्रेरित मन, शो ने भी सभी को हैरान कर दिया। पुराने गीतों पर बच्चों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। राजस्थानी नृत्य में बच्चों की भाव भंगिमाएं देखने लायक थी और छात्राओं का परांत पर नृत्य करना हैरत अंगेज करने वाला रहा था।
विज्ञापन

इसके पश्चात तिरंगे को समर्पित नृत्य प्रस्तुति दर्शकों को खूब पसंद आ रही थी। यह प्रस्तुति देश-प्रेम, भक्ति-भाव व शिक्षा से ओत-प्रोत कर रही थी। हरियाणवी नृत्य में छात्राओं ने पारंगत हरियाणवी नृत्य से सबको हरियाणा प्रदेश की याद दिलाई। इस इंद्रधनुष छठ में रंगी सभी प्रस्तुतियां स्कूल की आन-बान-शान की चरम सीमा दर्शा रही थी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. विवेक मलहोत्रा ने कहा कि स्कूल की उपलब्धियां व प्रस्तुतियां सच में ही प्रशंसा योग्य है।खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए। डॉ. सुखप्रीत ने आए हुए सभी अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए इंद्रधनुष कार्यक्रम प्रस्तुति करीब 600 बच्चों द्वारा पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed