फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Satsang, Seva and Simran are the basis of peace and salvation in life: Sant Surendra Das

सत्संग, सेवा और सिमरन ही जीवन में शांति व मोक्ष का आधार : संत सुरेंद्र दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Satsang, Seva and Simran are the basis of peace and salvation in life: Sant Surendra Das
कार्यक्रम में संगत दृष्टांत सुनते हुए। संस्था
गांव सैदपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में सतगुरु मामचंद महाराज की 101वीं जयंती पर विशाल संत सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

अंबाला। गांव सैदपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में सतगुरु मामचंद महाराज की 101वीं जयंती पर विशाल संत सम्मेलन और अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के अध्यक्ष संत सुरेंद्र दास महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सत्संग, सेवा और सिमरन ही जीवन में शांति व मोक्ष का आधार हैं। अक्षर ज्ञान से लौकिक और आध्यात्मिक ज्ञान से अलौकिक जीवन सफल होता है।

स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सभी समस्याओं का सटीक समाधान संभव है। उन्होंने मन के दायरे को लांघकर शब्द साधना और आत्मज्ञान को जीवन का असली लक्ष्य बताया। कार्यक्रम का आयोजन आश्रम के गद्दीनशीन संत जसविन्द्र दास जी महाराज की रहनुमाई और संत अशोकानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुआ, जबकि मंच संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। वहीं संत अशोकानंद सरस्वती ने बाहरी कर्मकांडों को छोड़कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। अंत में महंत जसविन्द्र दास महाराज व आश्रम पदाधिकारियों ने आए हुए सभी संतों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर एडवोकेट स्वामी ज्ञान नाथ महाराज, संत निर्मल दास, संत पृथ्वी राज मस्ताना, संत धर्मदास और इं. ऋषि पाल सहित अनेक गणमान्य संत व समाज सेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed