{"_id":"691787371a754a6a22077f2a","slug":"satluj-school-organised-a-grand-sports-meet-on-childrens-day-with-450-students-showing-their-enthusiasm-ambala-news-c-45-1-kur1007-145309-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सतलुज स्कूल में बाल दिवस पर भव्य स्पोर्ट्स मीट आयोजित, 450 विद्यार्थियों ने दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सतलुज स्कूल में बाल दिवस पर भव्य स्पोर्ट्स मीट आयोजित, 450 विद्यार्थियों ने दिखाया जोश
Sat, 15 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्पोर्ट्स मीट का रंगारंग आगाज उत्साह और उमंग के साथ हुआ। विद्यालय प्रांगण बच्चों की ऊर्जा, कौशल और प्रतियोगी भावना से सराबोर दिखाई दिया। करीब 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक और मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं मार्किट कमेटी सदस्य काला आहूजा तथा स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरएस घुम्मन द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बाल रेस, बैग रेस, टैग रेस, लेमन रेस सहित कई कौशल आधारित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम रोज हाउस की इंचार्ज नीलम मेहता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच संचालन दीपिका ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि काला आहूजा को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल प्रधान संतोष कौर घुम्मन, उपप्रधान पूर्ण चंद शर्मा, कोऑर्डिनेटर मनिंदर सिंह घुम्मन, मोनिका घुम्मन, उपप्रधानाचार्य सतबीर सिंह, प्रबंधक मनोज भसीन सहित पूरा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा