फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sarvasamaj expressed anger against indecent comments

Ambala News: अमर्यादित टिप्पणियों के खिलाफ सर्वसमाज ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sarvasamaj expressed anger against indecent comments
नारायणगढ़। पूर्व सांसद द्वारा ब्राह्मणों व सनातन धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियों व बयानबाजी के खिलाफ रोष जाहिर करने के लिए स्थानीय परशुराम भवन में सर्वसमाज के लोगो की पंचायत हुई। इसमें ब्राह्मण समाज के राज्य स्तरीय नेताओं के अलावा क्षेत्र के सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंचायत में कई प्रस्ताव पास करके सरकार से तुरंत पूर्व सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ब्राह्मण नेता नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व सांसद का एजेंडा राजनैतिक है। वह समाज का भाईचारा खराब करके अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने की ताक में हैं। उन्होंने कहा कि पहले वो जाटों के खिलाफ बोला, इसके बाद ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणियां की। अब वह न भगवान शंकर को मान रहा है, न राम और कृष्ण को। उसने कांवड़ियों, जिसमें सर्वसमाज के लोग भाग लेते हैं, उनको नशेड़ी बताया है। पंचायत को परशुराम सेवादल के जिला प्रधान नरेंद्र देव शर्मा, जिले सिंह पिचोलिया, अधिवक्ता अंजू शर्मा, मास्टर जरनैल सिंह , महिंदर सिंह नगोली आदि भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed