फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sarpanch attacked with sharp weapon, gold chain and thousands looted

सरपंच पर तेजधार हथियार से हमला, सोने की चेन और हजारों लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch attacked with sharp weapon, gold chain and thousands looted
अंबाला। गांव बीहटा के सरपंच पर हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान हमलावर घायल सरपंच की सोने की चेन और 40 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। बताया जाता है कि सरपंच अपने दोस्त के साथ पंचकूला से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह गांव बीहटा पहुंचे तो हमलावरों ने बीच सड़क में उनकी कार को रोककर हमला कर दिया। घायल सरपंच को एमएम मुलाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में 42 वर्षीय नवीन चौहान ने बताया कि वह गांव बीहटा का निवासी है। वह खेतीबाड़ी का काम करता है और गांव का मौजूदा सरपंच है। 25 मई को वह अपने दोस्त राजकुमार उर्फ नाथी निवासी बीहटा के साथ निजी काम से पंचकूला गया था। वहां से अपनी इनोवा गाड़ी से वापस गांव आ रहे थे। वह रात 9.30 बजे गांव बीहटा में बबली की डायरी के पास पहुंचे। वहां सड़क के बीच में गांव के ही प्रताप उर्फ लक्की, विकास उर्फ सन्नी, संदीप, गगन, प्रवीण, मक्खन सहित करीब दस व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने गाड़ी के लिए रास्ता मांगा और हार्न बजाया। इसके बाद कुछ व्यक्ति हट गए और कुछ वहीं खड़े रहे। इस दौरान उसका दोस्त राजकुमार उर्फ नाथी गाड़ी गाड़ी से उतरा और रास्ता देने के लिए कहने लगा। इस पर प्रताप, विकास व अन्य उसके साथ गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

बोले- सरपंच को गाड़ी से उतारो
आरोपियों ने उसके दोस्त को बोला कि सरपंच नवीन चौहान को गाड़ी से नीचे उतारो। इसके बाद प्रताप उर्फ लक्की उसके पास आया और उसे गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहने लगा। उसके गाड़ी से उतरते ही वे सभी उपरोक्त व्यक्ति गाड़ी के पास आए और विकास व प्रताप ने उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल सरपंच को गांव के गुलशन, राजपाल एमएमयू मुलाना लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन भी तोड़ गए बदमाश
आरोपियों ने सरपंच के गले से चार तोले की सोने की चेन और 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली और उसका फोन भी तोड़ दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed