फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sarpanch arrested for misappropriation of MNREGA funds

Ambala News: मनरेगा के पैसों में गड़बड़ी करने वाला सरपंच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch arrested for misappropriation of MNREGA funds
अंबाला सिटी। मनरेगा के पैसों में घोटाला हो गया। यह मामला अंबाला सिटी के अधीन बटरोहन गांव में हुआ। बीडीपीओ से प्राप्त शिकायत के आधार पर नग्गल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसमें बटरोहन गांव के सरपंच राजिंंद्र, सुरेंद्र पाल और कृष्ण लाला को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में बटरोहन के सरपंच राजिंद्र को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने सरपंच का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके बाद ही सारा मामला सामने आ पाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
अंबाला एक बीडीपीओ की शिकायत के अनुसार राजेंद्र ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उसने फर्जी तरीके से अपने ही भाई सुरेंद्र पाल और कृष्ण लाल के खाते में बिना काम किए ही मनरेगा के तहत पैसे डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र के खाते में 35 हजार 724 रुपये तो वहीं कृष्ण लाल के खाते में 51 हजार 803 रुपये डाले गए। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी की रिपोर्ट में पाया गया कि सरपंच ने गलत तरीके से दोनों के खातों में पैसे डलवाए हैं। इसके आधार पर सरपंच सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ 406, 420, 409, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी अंबाला के एक सरपंच को गलत तरीके से पैसे का इस्तेमाल करने पर निलंबित किया जा चुका है।

वर्जन
बीडीपीओ की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से बटरोहन गांव सरपंच राजेंद्र को गिरफ्तार करके रविवार को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
कर्मवीर सिंह, प्रभारी नग्गल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed