{"_id":"66ac323b5c44ed05780dc716","slug":"sarabjot-meets-sports-minister-will-meet-pm-on-11th-ambala-news-c-36-1-amb1002-127344-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेल मंत्री से मिले सरबजोत, 11 को पीएम से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेल मंत्री से मिले सरबजोत, 11 को पीएम से मिलेंगे
विज्ञापन
आज देर रात पहुंचेंगे अंबाला, शुक्रवार को है स्वागत की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद वीरवार सुबह शूटर सरबजोत सिंह दिल्ली पहुंचे। यहां वे खेल मंत्री से मिले। खेल मंत्री ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सरबजोत सिंह ने बताया कि वे अभी अपने खेल को और निखारने का प्रयास करेंगे। कांस्य पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें ढाई करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी ऑफर की है।
वहीं एकल मुकाबले में पिछड़ने के प्रश्न पर सरबजोत सिंह ने कहा कि अभी वह खेल के संबंध में कुछ नहीं कहना चाहते हैं। हर मुकाबला कुछ न कुछ सिखाकर जाता है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को सभी ओलंपिक विजेताओं के स्वदेश लौटने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है। वह वीरवार देर रात्रि को अंबाला पहुंचेंगे और शुक्रवार को अपने स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।