फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation workers burned an effigy outside the Municipal Council.

Ambala News: सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के बाहर फूंका पुतला

Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burned an effigy outside the Municipal Council.
अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी करते सफाई कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। इस लंबी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आंदोलनकारी कर्मचारियों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी भी की।
इस प्रदर्शन के दौरान कचरा उठाने या गाड़ियों को रोकने पर कोई विरोध या टकराव देखने को नहीं मिला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सेवाराम बोहत ने आगामी रणनीतियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसी कारण आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है। उनका कहना है कि सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में भारी रोष है। इस हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। यह आंदोलन अब और व्यापक रूप लेगा।
विज्ञापन

--------
आगामी आंदोलन की रूपरेखा
आंदोलन को तेज करने के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। 3 सितंबर को कार्यालय कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल होगी। इस दिन दफ्तरों का काम पूरी तरह ठप रहेगा। इसके बाद 5 व 6 सितंबर को मंत्रियों के कैंप कार्यालयों का घेराव होगा। इन कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
न्याय पंचायत का आयोजन
आंदोलन के अगले चरण में न्याय पंचायतों का आयोजन होगा। 10 से 12 सितंबर तक जिला स्तर पर न्याय पंचायतें आयोजित की जाएंगी। अंत में 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत होगी। इस राज्य स्तरीय पंचायत में सीधे मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की जाएगी।

अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी करते सफाई कर्मचारी।

अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी करते सफाई कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed