फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation workers are doing everything from cutting slips to tying bandages

Ambala News: पर्ची काटने से लेकर पट्टियां बांधने तक का काम कर रहे सफाई कर्मी

Tue, 08 Jul 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 08 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers are doing everything from cutting slips to tying bandages
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण सफाईकर्मी डाटा एंट्री ऑपरेटर, पट्टियां करने के साथ मरीजों की पर्चियां बनाने का कार्य कर रहे हैं। जबकि निदेशालय के निर्देश के अनुसार सभी नागरिक अस्पतालों में सफाई कर्मियों को सिर्फ सफाई का कार्य करने को कहा गया है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में 67 सफाई कर्मी हैं। इनमें से 25 कर्मी डाटा एंट्री, माइनर ओटी में मरीजों की पट्टियां करने सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर में चार सफाई कर्मियों को पर्ची काटने के लिए लगाया गया है। जिसमें तीन को 24 घंटों की शिफ्ट के अनुसार तो वहीं एक अतिरिक्त लगाया गया है। अस्पताल में सोमवार को जैसे ही ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों पर्चियां कटवाने के लिए कतार में खड़े हो गए।
विज्ञापन

यहां तीनों काउंटरों पर सफाई कर्मचारी ही पर्ची काटते दिखे। इसके साथ ही पीएमओ कार्यालय, एनसीडी ब्रांच में भी सफाई कर्मचारी ही ऑपरेटर का काम कर रहे थे। यही हाल ट्रामा सेंटर में भी दिखा। यहां पर एक कर्मचारी तो सफाई कर रहा था तो दूसरा ऑपरेटर बनकर पर्चियां काट रहा था। वहीं ट्रामा सेंटर के माइनर ऑपरेशन थिएटर में आने वाले मरीजों के घावों पर भी सफाई कर्मी ही पट्टी व दवा लगाते दिखाई दिए। इसके अलावा जच्चा बच्चा वार्ड, निक्कू वार्ड सहित कई जगहों पर सफाई कर्मचारी ही डॉटा एंट्री का कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed