फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitation system crumbling, supply of contaminated drinking water

सफाई व्यवस्था चरमराई, दूषित पेयजल की सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system crumbling, supply of contaminated drinking water
अंबाला सिटी। वार्ड नंबर आठ के अंतर्गत आने वाले स्वामीया मोहल्ला कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से कॉलोनी में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। इसके चलते पब्लिक हेल्थ विभागीय कर्मचारियों की ओर से क्षेत्र की विभिन्न गलियों को जगह-जगह से तोड़ दिया गया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस कारण लोगों का गलियों से गुजरना दूभर हो गया। गलियों में जगह-जगह गड्ढे पड़े बने हैं। इसी प्रकार सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
विज्ञापन

कॉलोनी की नालियां गंदगी से अंटी हुई हैं। सफाई कर्मचारी नाममात्र ही क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वहीं, गलियों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था पड़ी हैं। इन सभी समस्याओं के चलते निगम प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय पार्षद को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। वहीं, कॉलोनी वासियों का यह कहना है कि मौजूदा पार्षद ने चुनावों के बाद कभी भी कॉलोनी वासियों की समस्या सुनने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि कॉलोनी वासियों की जन समस्याओं कर तुरंत समाधान करवाएं, ताकि स्थानीय लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन

स्थानीय लोग परेशान
दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोग परेशान चल रहे हैं। पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए लोगों को इधर-उधर भागना पड़ रहा है। क्षेत्र में डाली गई पेयजल की पाइपलाइन करीब 35 वर्ष पुरानी है इसलिए कई जगह से लीकेज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्वनी वर्मा, स्थानीय निवासी
शाम होते ही अंधेरा
स्वामीया मोहल्ला कॉलोनी में निगम प्रशासन की ओर से लगाई गई ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था में चल रही हैं। कॉलोनी की गलियों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। जिस कारण शरारती तत्व कॉलोनी में विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
-भगत अजय शर्मा, स्थानीय निवासी
और परेशानी बढ़ा दी
करीब 10 दिन पहले पब्लिक हेल्थ की ओर से कॉलोनी में दूषित पेयजल की समस्या को दुरुस्त करने के लिए कुछ कर्मचारी आए थे, गलियों को जगह-जगह से तोड़ दिया। समस्या का तो समाधान नहीं हुआ, मगर गलियों में जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं।
-पुष्पा रानी, स्थानीय निवासी
नालियों से आ रही दुर्गंध
कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। क्षेत्र की नालियां गंदगी से अंटी पड़ी हैं और नालियों से दुर्गंध आ रही है। क्षेत्र में सफाई कर्मचारी नाममात्र ही दिखाई देते हैं। जिस कारण क्षेत्र में गंदगी का आलम बरकरार चल रहा है। बहुत परेशान हो गए हैं।
-तरूण वर्मा, स्थानीय निवासी
चुनाव के बाद नहीं आया पार्षद
प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। साथ ही स्थानीय पार्षद को भी जानकारी दी, लेकिन चुनावों के बाद पार्षद ने कभी भी क्षेत्र में लोगों की समस्या सुनने की जहमत नहीं उठाई। लोगों को समस्याओं का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

अशोक बूंदी, स्थानीय निवासी
स्वामीया मोहल्ला कॉलोनी के स्थानीय लोगों की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर कोई लिखित शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। फिर भी सफाई व्यवस्था के मामले में जांच करवाई जाएगी। लोगों की समस्या का समाधान करवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
-सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed