फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanitary napkins will be available free of cost at the railway station

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर निशुल्क मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Sanitary napkins will be available free of cost at the railway station
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगने वाली सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन। रेलवे
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन की सौगात मिलेगी। अंबाला रेल मंडल ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। आगामी दो-चार दिनों में यह मशीनें स्टेशन के अलग-अलग स्थानों पर लग जाएंगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार प्राथमिक चरण में रेलवे स्टेशन पर सात मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें से एक-एक मशीन प्लेटफार्म 2/4 और 6/7 के मध्य लगाई जाएंगी और इसकी जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे। इसी प्रकार प्लेटफार्म 1 पर पांच मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसमें एक मशीन महिला विश्रामालय के अंदर, दूसरी पुरुष विश्रामालय में, तीसरी द्वितीय विश्रामगृह में, चौथी यूटीएस काउंटर के पास और पांचवीं मशीन महिला शौचालय में लगाई जाएगी। कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के तहत वाणिज्य विभाग द्वारा जगह का निर्धारण किया गया है, जिससे कि महिलाओं को आसानी से यह मशीनें नजर आ जाएं और वो सुविधा का फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मंडलों के 127 स्टेशनों पर सुविधा
उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में 127 रेलवे स्टेशनों पर 500 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की योजना तैयार की गई थी और कंपनी को ठेका भी जारी किया गया था। अब इसके तहत मशीनें लगाने का कार्य आरंभ किया जा रहा है। इसके तहत अंबाला मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों पर 50 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसी प्रकार दिल्ली मंडल के अधीन 44 रेलवे स्टेशनों पर 175 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, लखनऊ मंडल के 38 रेलवे स्टेशनों पर 150 वेंडिंग मशीन, फिरोजपुर मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर 75 वेंडिंग मशीन, मुरादाबाद मंडल के अधीन 13 स्टेशनों पर 50 मशीनें लगाई जाएंगी।
अंबाला मंडल में सुविधा
अंबाला मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी। इसमें अंबाला कैंट के अलावा, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सात, यमुनानगर-जगाधरी में तीन, राजपुरा में तीन,सरहिंद में तीन, पटियाला में दो, धूरी में दो, बठिंडा सात, अबोहर दो, चंडीगढ़, कालका, शिमला सहित कुछ अन्य स्टेशनों पर भी मशीनें लगाई जाएंगी।

वर्जन
अंबाला मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों पर सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाई जानी हैं। इसकी शुरुआत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से होने वाली है। जल्द ही कंपनी मशीनें लगा देगी। जगह का निर्धारण कर दिया गया। इस सुविधा का सीधा फायदा महिला रेल यात्रियों को होगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed